अभिभाषक संघ चुनाव की बढ़ी सरगर्मी आज नामांकन वापसी का आखरी दिन
अभिभाषक संघ चुनाव की बढ़ी सरगर्मी
आज नामांकन वापसी का आखरी दिन
अनूपपुर। अनूपपुर जिले में एक तरफ राजनैतिक हलचल चुनावों के मददे नजर देखी जा रही है वहीं अभिभाषक संघ की चुनाव का हलचल भी बुद्धजीवियों के बीच चर्चा का बिषय बनी हुई है। चुनाव तब और रोचक हो जाता है जब संघ के अध्यक्ष जगदीष पाण्डेय के साथ-साथ वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष रामनरेष त्रिपाठी के साथ लंबे समय तक अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रहे संतोष सिंह मैदान में हो।जिला अभिभाषक संघ अनूपपुर के हो रहे चुनाव में निर्वाचन अधिकारी सुधा शर्मा एडवोकेट ने बताया कि 5 जनवरी को परीक्षण के उपरांत निम्न अभ्यर्थियों के नामांकन फार्म वैध पाये गये है। जिनमें अध्यक्ष पद हेतु जगदीष पाण्डेय, दुर्गेष पाण्डेय, रामनरेष त्रिपाठी, संतोष कुमार सिंह प्रमुख रूप से है। वहीं उपाध्यक्ष के लिये दो नामांकन प्राप्त हुये है। जिनमें विष्वदीपक श्रीवास्तव एवं सुरेष प्रसाद राठौर हैं।
इसी प्रकार सचिव पद पर भी दो लोगों के नाम ही वैध पाये गये हैं जिनमें जीतेन्द्र सिंह राठौर एवं योगेष मिश्रा का नाम है। सह सचिव पद पर तीन नाम अषोक कुमार चैरसिया, बालचंद सोनी, एवं राघवेन्द्र शर्मा के नाम प्रमुख है। वहीं कोषाध्यक्ष पद हेतु अषोक कुमार पटेल एवं अनिल कुमार तिवारी के बीच निर्वाचन होगा। इसी प्रकार पुस्तकालय अध्यक्ष पद हेतु नवनीत प्रताप सिंह एवं साबिर अली के नामांकन फार्म वैध पाये गये है। 6 जनवरी को नाम वापसी के उपरांत यदि एक पद पर एक से अधिक अभ्यर्थी पाये जो हैं तो 13 जनवरी को निर्वाचन संपन्न होगा।
े
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com