4 हजार 338 किसानों से खरीदी गई 2 लाख 5 हजार 87 क्विंटल धानकिसानों को किया गया 20.40 करोड़ रुपये का भुगतान
4 हजार 338 किसानों से खरीदी गई 2 लाख 5 हजार 87 क्विंटल धान
किसानों को किया गया 20.40 करोड़ रुपये का भुगतान
अनूपपुर / अनूपपुर जिले के धान उत्पादक किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने एवं उन्हें बिचैलियों व दलालों के शोषण से बचाने के लिए जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए कुल 23 केन्द्र बनाये गये है। इन केन्द्रों पर 15 नवंबर 2017 से पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। 04 जनवरी 2018 तक इन केन्द्रों पर 4 हजार 338 किसानों से 2 लाख 5 हजार 87 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। 3308 किसानों को 20.40 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विपिन पटेल ने बताया कि जिले के सभी 23 धान उपार्जन केन्द्रों पर किसानों से धान खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम किये गये है। सभी केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में बारदाने की व्यवस्था की गई है। सभी केन्द्रों पर एफएक्यू मापदंड के अनुसार धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 जनवरी 2018 तक ही की जायेगी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com