-->

Breaking News

होशंगाबाद : पाणिनी ज्ञान पीठ में मनाया हिंदी दिवस


होशंगाबाद। हिंदी भारत की राष्टÑभाषा है। गर्व से स्वीकारते हैं कि हम हिंदी भाषी हैं। प्रत्येक देश की अपनी मूल भाषा होती है जिसका सम्मान करना देशवासियों को कर्तव्य है। एक भाषा ही ऐसा साधन है जो दुनिया को बदल सकता है। भाषा ही एकता का आधार बनती है। इसलिए हिंदी हमारी मातृभाषा है जिसे सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। इसे सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह बात आज पाणिनी ज्ञानपीठ स्कूल में आयोजित हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल की प्राचार्य प्रीति देवासकर ने बताई। इस उपलक्ष्य में पाणिनी ज्ञानपीठ स्कूल एवं बैंक आफ इंडिया शाखा के संयुक्त तत्वावधान में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें अनेक तर्क-विर्तक प्रस्तुत किए गए। सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

मुख्य अतिथि के रूप में बैंक आफ इंडिया के एरिया मैनेजर नीलेश राठी, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अनिल चौधरी एवं अधिकारी मनोज बुटोला उपस्थित थे। श्री राठी ने बच्चों से कहा कि हिंदी दिवस को महज एक दिन का न समझें। राष्टÑीय एकता एवं विकास के लिए इसकी महती आवश्यकता है। शाखा प्रबंधक श्री चौधरी ने बच्चों की प्रशंसा की। प्रतियोगिता में प्रगति दुबे प्रथम, रौनक रायचंदानी द्वितीय एवं अंशुल दीक्षित तृतीय रहे। अंजली वर्मा एवं नीरज को प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुआ। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं मैडल प्रदान किए गए। प्राचार्य ने सभी का आभार माना।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com