होशंगाबाद : ब्राह्मण समाज द्वारा समाज के वरिष्ठ आचार्य सोमेश परसाई का सम्मान
होशंगाबाद। ब्राह्मण समाज द्वारा समाज के वरिष्ठ आचार्य सोमेश परसाई का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुबोध पाठक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज पाठक द्वारा किया गया। कथा वक्ता पं अमित भारद्वाज एवं पं. परसाई द्वारा ब्राह्मणों का उत्थान एवं हिन्दू धर्म के प्रसार प्रचार के लिये किये प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर आचार्य सोमेश परसाई ने कहा कि कथा स्वयं के आनंद के लिए होती है कथा स्वानंद के लिए होना चाहिए। स्वानंद की कथा ही दूसरो को आनंद देती है। तुलसीदास जी ने रामचरितमानस की रचना अपने आनंद के लिए की और उनका आनंद अनंत आनंद हो कर संसार को सदैव आनंदित कर रहा है। कार्यक्रम में पं. कृष्ण पाठक, रामकुमार पाठक, अखिलेश पाठक, मनीष तिवारी, अंशुल तिवारी, दीपक दुबे, रामकृष्ण दीक्षित, संदीप तिवारी उपस्थित थे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com