-->

Breaking News

लोक सेवा गारंटी के डाटा एंट्री आॅपरेटर के सभी पद भरे जाएं : मुख्य सचिव


राजस्व के पुराने प्रकरणों का एक बार पुन: अवलोकन किया जाए - मुख्य सचिव
मुख्य सचिव ने नर्मदापुरम संभाग में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की की सराहना

होशंगाबाद। प्रदेश के मुख्य सचिव  बीपी सिंह आज  जिले में नर्मदापुरम संभाग के राजस्व प्रकरणों की संभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने लोक सेवा गारंटी विभाग में रिक्त सभी डाटा एंट्री आॅपरेटर के पद की पूर्ति करने के निर्देश कलेक्टर अविनाश लवानिया को दिए। मुख्य सचिव ने नर्मदापुरम संभाग के तीनों जिले के राजस्व प्रकरण के निराकरण की गति पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव की सराहना की और कहा कि कमिश्नर के अथक प्रयासों से होशंगाबाद, हरदा एवं बैतूल जिले के राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी   आई है। मुख्य सचिव ने कहा कि यह तेजी आगे भी बनी रहे। उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि वे निराकृत हो चुके पुराने राजस्व प्रकरण का एक बार पुन: अवलोकन कर लें। मुख्य सचिव ने कहा कि संभाग में पटवारी से लेकर एसडीएम स्तर पर प्रकरणों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य हुआ है। मुख्य सचिव ने बताया कि आगामी विधान सभा सत्र शुरू होने के बाद सभी विधानसभा प्रश्नों के उत्तर व आश्वासन का शतप्रतिशत निराकरण किया जाए। मुख्य सचिव ने सीमांकन के सभी कार्य टीएसएम मशीन से करने के निर्देश दिए और कहा कि मशीन के संचालन के लिए संबंधित कर्मचारियों को पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाए। 

 मुख्य सचिव श्री सिंह ने संभागीय समीक्षा बैठक में डायवर्सन, आरसीएमएस के पोर्टल, अविवादित नामांतरण, सीमाकंन एवं बटवारा के प्रकरणों का जिले वार समीक्षा की। उन्होंने राजस्व न्यायालय में निराकृत एवं लंबित राजस्व प्रकरण की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने बताया कि आरसीएमएस में भू अभिलेख भी एप्लीकेशन के साथ इटिग्रेशन करा दिया गया है। अब आरसीएमएस से खसरों तथा खातों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह सुविधा अविवादित नामांतरण बंटवारा के प्रकरण में कराई गई है। जल्द ही यह सुविधा डायवर्सन के प्रकरणों में भी उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने आरसीएमएस में राजस्व विभाग के आॅपरेटर्स को ट्रेंड करने के निर्देश दिए। ताकि आॅपरेटर बेहतर ढंग से कार्य कर सकें। उन्होंने बताया कि राजस्व अभिलेख के प्रदाय करने के लिए नियम में संशोधन किया गया है साथ ही शुल्क का सरलीकरण भी किया गया है। 

 सचिव लोकसेवा गारंटी  हरिरंजन राव ने बताया कि गुणवत्ता पूर्ण राजस्व प्रशासन एवं प्रबंधन हेतु हमेशा से ही विशेष पहल की जाती रही है। आरसीएमएस में नई सुविधाओं को जोड़ा गया है। आरसीएमएस को संस्थागत वित्त के संचालनालय के सॉफ्टवेयर से जोड़ा गया है साथ ही इसे संपदा एप्लीकेशन के साथ जोडा गया है। कोई भी नागरिक जैसे ही संपदा में रजिस्ट्री करायेगा उसका प्रकरण राजस्व न्यायालय में अविवादित नामातरण बंटवारा में जोड़ दिया जाएगा। 

प्रमुख सचिव राजस्व अरूण पांडे ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शहरी आवास के पट्टे देने में पीछे न रहें एवं प्राथमिकता से शहरी आवास के पट्टे देना सुनिश्चित करें। बताया गया कि समय सीमा के बाद अविवादित नामांतरण के होशंगाबाद में 264, बैतूल के 62 एवं हरदा के 457 प्रकरण दर्ज किए गए थे। इनका निराकरण करने के पश्चात होशंगाबाद में 14, हरदा में 39 एवं बैतूल में कोई प्रकरण शेष नहीं है। 

 नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर उमाकांत उमराव ने बताया कि पूर्व में तलवाना पेश करने के लिए एक वर्ष का समय लग जाता था। लेकिन अब चेक लिस्ट तैयार कर ली गई है। इससे गलतियां पकड़ में आ जाती हैं। संभाग में सीमाकंन, बंटवारा, अविवादित नामांतरण एवं पटवारी बस्ते के लिए चेक लिस्ट बनाई गई है। जिससे सारे कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो रहे हैं। हाल ही में राजस्व निरीक्षकों का प्रशिक्षण भी सुनिश्चित किया गया है। राजस्व मदों की वसूली के लिए कैश लैश ट्रांजेक्शन शुरू करने के लिए यथोचित प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। हाल ही में सरपंच, सचिव एवं पटवारियों की संयुक्त ट्रेनिंग भी आयोजित की गई है साथ ही संबंधित स्टाफ को टीएसएम मशीन के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया है। 

 कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि जिले में विस्थापितों की राशि के भुगतान की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। जिले में फोती नामांतरण शतप्रतिशत किया गया है। राजस्व वसूली के लिए चिन्हित स्थानों पर राजस्व शिविर भी लगाए गए हैं। प्रति सप्ताह कलेक्टर एक्सप्रेस गांव में जाकर मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करती है। कलेक्टर ने बताया कि नजुल पट्टों का नवीनीकरण किया गया है। एवं नई आबादी भूमि का सृजन कर पट्टे भी वितरित किए गए हैं। 14 हजार बेकार नस्तियों का विनीष्टीकरण किया गया है। हरदा कलेक्टर अनय द्विवेदी एवं बैतूल कलेक्टर शशांक मिश्रा ने अपने जिले में किए गए नवाचार का प्रस्तुतिकरण किया। 

 प्रमुख सचिव   बीपी सिंह ने नर्मदापुरम संभाग के राजस्व प्रकरणों में की गई कार्यवाही के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कमिश्नर के नेतृत्व में तीनों जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पूर्व में दिए गए सभी निर्देशो का पालन प्राथमिकता से किया गया है। जिसका सुखद परिणाम भी दिख रहा है। अब जनता के मन में संतुष्टि का भाव है और यही हमारी उपलब्धि है। 

 बैठक में प्रमुख सचिव  मनीष रस्तोगी, संभाग के सभी जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर्स, समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा एसएलआर मौजूद थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com