-->

Breaking News

होशंगाबाद : एकात्म यात्रा के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित



होशंगाबाद। आदि गुरू शंकराचार्य के दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में एकात्म यात्रा चलाई जा रही है। एकात्म यात्रा के  जिले में प्रवेश के पूर्व समाज के विभिन्न वर्गों को इससे जोड़ने   के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में 8 जनवरी को सेठानी घाट पर स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

 शासकीय उत्कृष्ट उमावि की प्राचार्य श्रीमती साधना बिलथरिया ने बताया कि प्रतियोगिता 2 श्रेणियों में आयोजित की गई थी।  कनिष्ठ वर्ग में 6 वीं से 8 वीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल थे। इसमें शांति निकेतन स्कूल की 8 वीं कक्षा की छात्रा कुमारी कृतिका कोष्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृतिका ने चित्र के माध्यम से आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा भारत की चारों दिशाओं में स्थापित मठों को दर्शाया था। कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान पर सेमेरिटन्स स्कूल की 7 वीं कक्षा की छात्रा  श्रुति देवास्कर रही। श्रुति ने शंकराचार्य को नमामि देवी नर्मदे के साथ जोड़कर रचनात्मकता का परिचय दिया। तृतीय स्थान सेन्ट चार्ल्स स्कूल के जतिन चौहान ने प्राप्त किया। 8वीं कक्षा के छात्र जतिन ने शंकराचार्य के बचपन को दर्शाता हुआ चित्र बनाया था। 

 वरिष्ठ वर्ग में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम स्थान शासकीय उमावि शोभापुर की 9वीं कक्षा की छात्रा सुरागिनी गौर ने प्राप्त किया। उसने अपने चित्र में शंकराचार्य के संदेशों को दर्शाने का प्रयास किया। द्वितीय स्थान पर शासकीय उत्कृष्ट उमावि की 12वीं कक्षा की छात्रा आरती केवट रही। आरती ने शंकराचार्य द्वारा स्थापित मठों को दर्शाकर भारत को एक सूत्र में बांधने के लिए किए गए उनके योगदान को दिखाया। तृतीय स्थान शांति निकेतन की छात्रा ज्योति  ने प्राप्त किया। 12वीं कक्षा की छात्रा ज्योति ने शंकराचार्य की अत्यंत सुंदर आकृति अपने चित्र के माध्यम से दर्शाई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com