-->

Breaking News

वोट मांगने गए भाजपा प्रत्याशी को जनता ने पहनाई जूतों की माला...

धार : मध्यप्रदेश के धार जिले में भाजपा प्रत्याशी को जनसंपर्क के दौरान जूतों की माला पहनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो धामनोद से भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश शर्मा का है, जिसमें वे चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे है। घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील कर रहे है, तभी एक शख्स उन्हें फूलों की जगह जूतों की माला पहना देता है। बताया जा रहा है कि ये शख्स भाजपा से किसी बात को लेकर नाराज था जिसका गुस्सा उसने नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश शर्मा पर उतार दिया औऱ जूतों की माला उन्हें पहना दी।हालांकि माला पहनाने के पहले उन्होंने बुजुर्ग का हाथ पकड़ लिया था लेकिन बुजुर्ग ने उन्हें माला पहना ही दी।इसके साथ ही वहीं रोककर जमकर खरी-खोटी भी सुनाई। मध्य प्रदेश में प्रचार के दौरान किसी भाजपा नेता को जूतों की माला पहनाने का यह पहला मामला है। घटना आज सुबह रविवार की बताई जा रही है।

माला पहनाने वाले शख्स का नाम परसराम पाटीदार बताया जा रहा है, जो धामनोद का ही रहने वाला है। और काफी दिन से वार्ड में पानी की समस्या को लेकर परेशान था। कई बार शिकायत भी की गई लेकिन कोई सुनवाई भाजपा द्वारा नहीं की गई।अकेले परसराम ही इस समस्या से परेशान नहीं है ,बल्कि पूरा वार्ड इस समस्या से ग्रसित है। जिसका गुस्सा उसने दिनेश शर्मा पर निकाल दिया और जमकर सुनाया।मामले को तूल ना देते हुए भाजपा प्रत्याशी मुस्कुरा आगे निकल गए लेकिन वीडियो के वायरल होते है कि राजनैतिक हलचल शुरु हो गई है।

वहीं दूसरी तरफ प्रत्याशी दिनेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जनता में नाराजगी का दौर चलता रहता है। मैं भी उनका हूं और वो भी मेरे है। नाराज हुए है तो मैं उन्हें मनाउंगा।वार्ड में कोई समस्या रही होगी जिसको लेकर उनमें गुस्सा था। मैं उनके बेटे जैसा हूं , बैठकर इस मामले में चर्चा करुंगा। उनकी नाराजगी जल्द दूर होगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com