होशंगाबाद : कंट्रोल रूम में एक दिवसीय साइबर क्राइम संबंधी कार्यशाला संपन्न
होशंगाबाद। साइबर क्राइम के एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आप का मोबाइल बंद है ऐसी स्थिति वह मोबाइल तो बंद होता है लेकिन उसमें लगे डिवाइज आॅन होते हैं। क्योंकि आपका मोबाइल बंद होता है फिर भी उसमें जो आर्लम होता है वह समय बचता है। जिसके चलते आपके मोबाइल का डाटा चोरी भी हो सकता है। इसलिए आपका मोबाइल किसी भी व्यक्ति के हाथ में बिलकुल भी न दें। आपके मोबाइल से खाता जुड़ा नंबर जुड़ा होता है।
उन्होंने कहा कि किसान मोबाइल टावर, सोलर प्लांट, वेयर हाउस लगाने के नाम पर लाखों रूपए की पेशकश करने वाली कंपनियों के झांसे में न आएं। साथ ही मोबाइल पर कम समय में रकम दुगना तिगुना करने का लालच देने वाली चिटफंड कंपनियों में पैसा न लगाएं। निवेश के बदले जमीन अथवा बीमा का लालच देकर रकम दुगुना तिगुना करने के लुभावने वादे करने वाली कंपनियों से बचें। आपके गांव के ऐसे लोग जो इन कंपनियों को एजेंट बनकर मुनाफा कमाते हैं, अत्याधिक ब्याज का लालच देकर आपके पैसे निवेश करवाकर डुबो देते हैं उनसे सतर्क रहें। सिर्फ उन्हीं वित्तीय संस्थाओं में निवेश करें जिनका संचालन रिजर्व बैंक आफ इंडिया अथवा सेवी के निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। किसान मंडी एवं व्यापारी से लेन देन करते समय एक ही मोबाइल नंबर का रजिस्टार कराएं। किसान अपनी आर्थिक पहचान जैसे बैंक खाता, किसान क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्य, आधार कार्ड आदि की जानकारी किसी से सांझा न करें। किसान जब एटीएम मशीन से पैसे निकाले तब अन्य किसी व्यक्ति को अंदर न आने दें। एटीएम में पिन डालते समय एक साथ से की वोर्ड छुपा कर रखें। यदि आपके साथ आॅनलाइन धोखाधड़ी होती है तो तत्काल बैंक से संपर्क कर खाता और एटीएम कार्ड बंद करवाएं और पुलिस को सूचित करें।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com