परीक्षा के दबाव में 12 वीं कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी
टीकमगढ़ : जिला मुख्यालय से लगभग 110 किलोमीटर दूर सेंदरी गांव में आज 12 वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर परीक्षा के दबाव में आकर पेड़ से फॉसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सेंदरी पुलिस थाना निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि जिले के पृथ्वीपुर थाने के मजरा गांव का रहने वाला किशोर (19) यहां सेंदरी में अपने फूफा के घर रहकर 12 वीं कक्षा की अगले माह होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार छात्र ने परीक्षा के दबाव में आकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। कमरे से उसका मोबाइल फोन और मृत्यु के पूर्व लिखा छह पेज का पत्र बरामद किया गया है।उन्होंने कहा कि घटना का पता उस समय चला जब आज सुबह लगभग 6 बजे फूफा घर से बाहर निकले और उन्होने अपने भतीजे का शव पेड़ पर लटका हुआ पाया।उन्होने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com