-->

Breaking News

नगरपालिका में चहेतों को मिल रहा आवास योजना का लाभ कई पात्र लोगों के अब तक नही बने आवास पट्टे के पेेंच में फंसा गरीबों का हक

नगरपालिका में चहेतों को मिल रहा आवास योजना का लाभ

कई पात्र लोगों के अब तक नही बने आवास

पट्टे के पेेंच में फंसा गरीबों का हक

अनूपपुर/प्रदीप मिश्रा - 8770089979

नगरपालिका में आवास योजना को लेकर इन दिनांे रोज षिकायतों का सिल सिला चल रहा है यहां आवास योजना कागजों में सिमट कर रह गया है जिनको पात्रता दी गई है आज तक उनके यहां योजना का लाभ नही पहुंचा है वार्ड क्रमांक 06,07 में कई ऐसे गरीब घर है जहां आवेदन के बाद भी आवास योजना का लाभ  नही मिल रहा है वहीं कईयों के आवास आजतक अधूरे पडे हुए है नागरिकों ने कई बार वार्ड के पार्षद अध्यक्ष व संबधित अधिकारियों को इस संदर्भ में जानकारी दी है लेकिन न तो अध्यक्ष ध्यान देते है और न ही पार्षदगण।

सेल्फी में सुमार अध्यक्ष समस्याओं का नही ले रहे जायजा

यू तो नगरपालिका के अध्यक्ष महोदय रोज ही एक विकास की झलक सोसल मीडिया में डालते है लेकिन इनको अभी तक नगर पालिका की समस्यों का अंदाजा नही है यहां कई समस्याऐं भरी पडी है लेकिन इसकी सुध कभी नही लेते है यहां चुट पुट समस्या से लेकर बडी समस्या तक सामने है जिसमें सफाई अभियान,आवास योजना अतिक्रमण बाजार की व्यवस्था गरीबों का हक तक शामिल है आवास योजना का लाभ पात्र लोगो को न मिलने से लोगों का गुस्सा इन दिनांे अध्यक्ष पर फूट रहा है क्योकिं अध्यक्ष के अष्वासन के बाद भी अभी तक मामलों का निराकरण नही हो पाया है।

इनका कहना है

शिकायत हुई है मामले की जांच हो रही है कौन पात्र है अपात्र यह जांच में सामने आयेगा।

रामखेलावन राठौर
नगरपालिका अध्यक्ष अनूपपुर

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com