‘स्वच्छ भारत अभियान’ के प्रति जागरूकता के लिये बनायी 140 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला
सोनभद्र (उ.प्र.): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के प्रति जन जागरूकता पैदा करने के लिये आज सोनभद्र जिले में 140 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला बनायी गयी। प्रदेश की खनिज मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पाण्डेय ने दो छात्रों को एक-दूसरे का हाथ पकड़वाकर इस मानव श्रृंखला निर्माण की शुरुआत की। जिला प्रशासन ने इसे ‘इंडिया बुक आॅफ रिकाडर्स’ में दर्ज कराने के लिये दावा पेश किया है।
जिलाधिकारी पी. के. उपाध्याय ने बताया कि रिकार्ड दर्ज करने के लिए संबंधित अधिकारी जिले में पहले ही आ गए थे और उन्होंने भी अभियान की सफलता की जांच की। इसके पूर्व, पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले में सबसे बड़ी लगभग 123 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनायी गयी थी।
मंत्री अर्चना पाण्डेय ने इस मौके पर बताया कि सोनभद्र जिले के 1379 में से 370 गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं और मार्च 2018 तक पूरे जिले को खुले में शौच से मुक्त किया जाना है। इस मानव श्रृंखला का उद्देश्य जिले के नागरिकों को जागरूक बनाकर ‘स्वच्छ भारत अभियान‘ को जनान्दोलन का रूप देना है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड और बिहार से सटे सोनभद्र में ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनाये जाने से पहले मंत्री ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य तथा स्वच्छता सम्बन्धी शपथ दिलाई।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com