-->

Breaking News

सफलता के लिये लक्ष्य निर्धारण जरुरी - मनोज द्विवेदी एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रेरणा संवाद संपन्न

सफलता के लिये लक्ष्य निर्धारण जरुरी - मनोज द्विवेदी

एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रेरणा संवाद संपन्न

अनूपपुर /  प्रदीप मिश्रा -8770089979

सफलता प्राप्त करने के लिये कडी मेहनत,एकाग्रता का कोई विकल्प नहीं है। पहले लक्ष्य निर्धारित करें फिर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढें,सफलता आपके कदम चूमेगी। शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर मे विगत दिवस आयोजित प्रेरणा संवाद को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और जय भारत मंच अनूपपुर के जिला अध्यक्ष मनोज द्विवेदी अपने विचार व्यक्त किये। कक्षा 11-12 के छात्र- छात्राओं को परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने के गुर सिखलाते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ विद्यालयीन परीक्षा ही नहीं, अपितु जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिये अपनी रुचि के अनुरूप लक्ष्य तय करना चाहिए । कडी मेहनत योजनाबद्ध नियमित अध्ययन का कोई विकल्प नहीं है। याददाश्त बढाने के लिये नियमित मेडिटेशन, व्यायाम, अच्छी खुराक के साथ पर्याप्त जल के सेवन को जरुरी बतलाया। छात्र- छात्राओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने का उद्देश्य बेहतर व्यक्ति बनना, जाब प्राप्ति में सहायक तथ्यों पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ अधिकार- कर्तव्यों की जानकारी लेना होता है। पटवारी से लेकर कलेक्टर , डाक्टर, इंजीनियर,शिक्षक बनने के लिए ९ से कक्षा १२ का विषय चयन, अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण होता है। महापुरुषों को पढने, खुलकर सवाल करने के लिये प्रेरित किया गया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार अजीत मिश्रा ने चन्द्रगुप्त मौर्य की कथा सुनाते हुए कहा कि सत्ता स्थापित करने के लिये चन्द्र गुप्त ने  प्रारंभ मे राजधानी पर हमले किये,लेकिन जीत नहीं मिली। तब बुजुर्ग महिला की समझाईश पर उन्होने सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमले किये व एक के बाद एक विजय प्राप्त किये। इसी प्रकार से छात्र छात्राओं को एक दिन मे सब पढ लेने की जगह छोटे छोटे टापिक को समझ कर याद करना चाहिये। उन्होने कहा कि छात्र दुसरों की नहीं ,अपनी रुचि का विषय,क्षेत्र चुनें तब उसपर कडी मेहनत करें। साहस के साथ शिक्षक से कक्षा मे अपनी समस्या - सवाल तब तक करें ,जब तक समझ न आ जाए।  कक्षा में सवाल वही करता है,जो  पढाई में ध्यान लगाता है।

 सवाल - जवाब के सत्र मे छात्र- छात्राओं ने खुलकर प्रश्न पूछे। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य अजबसुख सिंह,हरिशंकर वर्मा,संतोष शुक्ला,छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती सिंह के साथ अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन रामकिशोर सोनी ने किया।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com