16 राज्यों की 58 राज्यसभा सीटों के लिए तारीखों का ऐलान, MP की 5 सीटें भी शामिल
भोपाल। 16 राज्यों की 58 सीटों के लिये निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। आगामी अप्रैल और मई माह में रिक्त हो रही 58राज्यसभा सीटों के लिए 23 मार्च को द्विवार्षिक चुनाव होगा। इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया पांच मार्च को चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। इन सीटों पर चुनाव के लिये 23 मार्च को मतदान कराया जायेगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन की अंतिम तिथि 12 मार्च तय की गयी है। वहीं, नामांकन पत्रों की जांच 13 मार्च को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। मतदान 23 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और शाम पांच बजे मतगणना होगी। आयोग द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक 13 राज्यों से 50 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल आगामी माह में खत्म होने वाला है। इसी कडी में दो अप्रैल को मध्य प्रदेश से पांच सदस्यों का कार्यकाल पूरा होगा।जिस पर मतदान होना है।इसमें भाजपा के एल गणेशन, मेघराज जैन, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत,केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर औऱ कांग्रेस के सत्यव्रत चतुर्वेदी शामिल है।
मतदान 23 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और शाम पांच बजे मतगणना होगी। आयोग ने स्पष्ट किया मतपत्रों के माध्यम से होने वाले मतदान के दौरान मतदाताओं को निर्वाचन केन्द्र पर मौजूद निर्वाचन अधिकारी द्वारा खास पेन मुहैया कराया जायेगा। मतदाता सिर्फ इसी पेन से अपनी पसंद के उम्मीदवार को मत दे सकेंगे। किसी अन्य पेन के इस्तेमाल वाले मतपत्र को अमान्य श्रेणी में रखा जायेगा
वर्तमान में बीजेपी 58 सांसदों के साथ सबसे बड़ा दल है लेकिन कांग्रेस और उसके बीच ज्यादा अंतर नहीं है। कांग्रेस के पास 54 सांसद है। इन दोनों दलों के बाद सपा की बारी आती है जिसके पास 18 सांसद हैं।
इन सीटों पर होगा मतदान
अगले महीने राज्यसभा की जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें यूपी की सबसे ज्यादा 10 सीटें हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार की 6-6, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 5-5, गुजरात और कर्नाटक की 4-4, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, राजस्थान की 3-3, झारखंड की 2, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की 1-1 सीट शामिल हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com