बीआर ग्रुप और गुप्ता ब्रदर्स के यहां IT का छापा, एक करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सरसों तेल कारोबारियों बीआर ग्रुप और गुप्ता ब्रदर्स के यहां आयकर विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है।मप्र के साथ-साथ विभाग ने राजस्थान के ठिकानों पर भी कार्रवाई की है।सुरेश कुमार बिंदल बीआर ऑयल ग्रुप के संचालक हैं। इनकी बानमौर में बड़ी सरसों ऑयल मिल है। टर्नओवर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है।विभाग ने इनके 12 ठिकानों पर छापे मारे है।बिंदल का कारोबार मुरैना और बानमौर के साथ अलवर,धौलपुर (राजस्थान) और उप्र से बिहार तक फैला है।वही गुप्ता ब्रदर्स के मालिक रामसेवक गुप्ता और हरिनारायण गुप्ता संचालक है।इनकी तेल के साथ दाल की भी मीले है।इनके मुख्य ठिकाने मुरैना और ग्वालियर में है।
जांच में सामने आया है कि बीआर ग्रुप के संचालक सुरेशचंद्र बिंदल ने नोटबंदी के दौरान अपने बैंक खातों में करीब 4 करोड़ रुपए के पुराने नोट जमा कराए थे।इसके साथ ही बीआर ऑयल्स के मालिकों ने तीन ड्राइवरों के नाम 20-20 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन भी किया गया है। पूछताछ में ड्राइवरों ने बताया है कि बीआर ऑयल्स के मालिक उन्हें हर महीने पांच हजार रुपए देकर कोरे चैकबुक पर हस्ताक्षर कर लेते थे। इन चैकों के माध्यम से लेन-देन वह खुद ही करते थे। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार टीम ने बीआर ऑयल्स के घर, प्रतिष्ठान व उनके अन्य ठिकानों से कम्प्यूटर हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव सहित और भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त की हैं। इन डिवाइस की जांच फोरेंसिक टीम कर रही है। इससे यह पता लगाया जाएगा कि कंपनी द्वारा हर महीने कितना प्रोडक्शन किया जाता है और कितना ट्रांजेक्शन होता है। कार्रवाई के दौरान कलकत्ता की एक कंपनी के शेयरों में बड़ी रकम बीआर ऑयल्स के संचालक द्वारा लगाए जाने की बात सामने आई है।
विभाग ने बताया है कि बीआर ग्रुप के संचालक सुरेशचंद्र बिंदल राजस्थान के अलवर में एक बड़ी सरसों तेल की मिल लगाने जा रहे थे। इसमें वह बड़ी राशि का निवेश कर रहे थे। विभाग की माने तो दोनों कारोबारियों के पास से 50 करोड़ रुपए की अघोषित आय का खुलासा हो सकता है।विभाग इनके भी ठिकानों पर जांच कर रहा है। विभाग को प्रारंभिक जांच में करोड़ों रु. की अघोषित आय के प्रमाण मिले हैं।दोनों कारोबारियों के यहां अब तक 1 करोड़ रु. से अधिक की नकदी बरामद हो चुकी है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com