-->

Breaking News

उपचुनाव मतगणना : कोलारस-मुंगावली में तेरहवें राउंड के बाद भी कांग्रेस आगे, बढ़त बरकरार


भोपाल। शिवपुरी की कोलारस और अशोकनगर की मुंगावली सीट के उप-चुनाव की मतगणना जारी है। मुंगावली में 13 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की कुल बढ़त लगभग 4000 वोटों की हो गई है। तो कोलारस में कांग्रेस उम्मीदवार ने बारह राउंड की गिनती के बाद भी बढ़त को बरकरार रखा है।

आठवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कोलारस से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव 2616 वोटों से आगे हैं तो वहीं मुंगावली में सातवें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव 2812 वोटों से आगे चल रहे हैं। पांचवे चरण की काउंटिंग के बाद दोनों ही सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। कोलारस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव तकरीबन 2500 वोटों से आगे चल रहे हैं तो वहीं मुंगावली में कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव 2038 वोटों से आगे हैं।



प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों के लिये यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसे फाइनल के पहले के सेमी-फाइनल चुनावी दंगल के तौर पर देखा जा रहा है। यहां दोनों दलों के प्रत्याशी तो मैदान में हैं, पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिये भी ये चुनाव अहम है।

मुंगावली में कांग्रेस विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के निधन होने से और कोलारस में कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव के निधन होने से उपचुनाव कराना पड़ा। दोनों विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

मुंगावली उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव और भाजपा उम्मीदवार बाई साहब यादव के बीच है। कोलारस में कुल 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। यहां कांग्रेस ने महेन्द्र सिंह यादव पर दांव लगाया है, जबकि भाजपा ने देवेन्द्र जैन को अजमाया है।

मतगणना की तैयारियां पूरी: सलीना सिंह
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने दोनों जिलों के कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी से चर्चा कर मतगणना की तैयारियों की जानकारी ली। कोलारस की मतगणना शासकीय आईटीआई कॉलेज, बॉइपास रोड, कोलारस में होगी, जबकि मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती अशोकनगर स्थित शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज में की जायेगी।

त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरे में हो रही मतगणना
कोलारस और मुंगावली उप-चुनाव के वोटों की गिनती के लिये 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। सम्पूर्ण मतगणना की वीडियोग्राफी कराई जायेगी। दोनों मतगणना स्थलों पर त्रि-स्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। दोनों स्थल पर सीएपीएफ की एक-एक कम्पनी तथा स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया है। प्राधिकार-पत्र के बिना किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी तथा मतगणना स्थल पर कैमरा, मोबाइल आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। मीडिया को जानकारी देने के लिये मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर भी बनाया गया है।

77 फीसदी वोटरों ने किया था मताधिकार का प्रयोग
24 फरवरी को हुए मतदान में कोलारस में 2 लाख 44 हजार 457 मतदाताओं में से एक लाख 72 हजार 115 ने (70.4 प्रतिशत) वोट डाले। मुंगावली में एक लाख 91 हजार 9 मतदाताओं में से एक लाख 47 हजार 164 ने (77.05 प्रतिशत) अपने मताधिकार का उपयोग किया था। कोलारस सीट पर वोटों की गिनती के लिये 23 दौर होंगे, जबकि मुंगावली में मतों की गणना 19 दौर में होगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com