-->

Breaking News

इनामी एवं शातिर बदमाश अमरजीत कोल उर्फ बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार



रीवा : पुलिस महानिरिक्षक उमेश जोगा पुलिस उपमहानिरीक्षक एनपी बरकडे एवं पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज शिव कुमार सिंह पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डभौरा डीपी सिंह के कुशल मार्गदर्शक में थाना प्रभारी डभौरा उप निरीक्षक राजेन्द्र चौबे एडी स्कॉट प्रभारी उप निरीक्षक विजय सिंह की मदद से थाना डभौरा एवं थाना पनवार में घटित अपहरण के फरार आरोपी महेंद्र पासी उर्फ धोनी के गैंग का सक्रिय इनामी एवं शातिर बदमाश अमरजीत कोल उर्फ बाबा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 17-08-2017 को थाना डभौरा क्षेत्र अंतर्गत हरदौली रोड डभौरा से रिटायर रेंजर प्रभु नाथ त्रिपाठी दिनांक 14-11-2017 को पनवार थाना क्षेत्र के ग्राम ओवरी से ज्ञानेंद्र कहार दिनांक 29-11-2017 को थाना डभौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छमुहा से राम सिंह बहेलिया एवं दिनांक 1612 2017 को थाना पनवार अंतर्गत ग्राम हरदौली से सुरेश पटेल एवं तारेश पटेल का बदमाशों द्वारा फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था जिसमें महेंद्र पासी उर्फ धोनी गिरोह का नाम सामने आया था जिसके सदस्यों को पुलिस द्वारा चिन्हित किया गया जिसमें गैंग सरगना के रूप में महेंद्र पासी उर्फ धोनी एवं सदस्यों के रूप में समय कुमार उर्फ देवा अमरजीत उर्फ बाबा लाला कोल राजकुमार कोल रजऊवा यादव एवं अन्य सदस्यों को चिन्हित किया गया था जिसमें से पूर्व में गैंग सदस्य राजकुमार कोल निवासी हडहाई झालिम कोल निवासी हडहाई एवं बृजेश कोल निवासी धौहाई थाना रैपुरा जिला चित्रकूट एवं राजकुमार कोल एवं समय कुमार कोल दोनों निवासी कमरौहा मजरा कोबरा थाना रैपुरा जिला चित्रकूट ( उत्तरप्रदेश ) को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है फरार बदमाश एवं दस्यु सरगना महेंद्र पासी उर्फ धोनी एवं अन्य सदस्यों पर पुलिस अधीक्षक रीवा एवं पुलिस महानिरिक्षक रीवा जॉन के रीवा द्वारा तीस ₹30000 का इनाम घोषित किया गया है जिनकी लगातार पता तलाश की जा रही है आज दिनांक 28 फरवरी 2018 मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी गुरदरी जंगल में शातिर फरार दस्यु सरगना महेन्द्र पासी उर्फ धोनी अपने गैंग के साथ अपहरण की नई घटना को अंजाम देने के लिए लिखा है सूचना पर गहरा बंदी कर गुरदरी जंगल से इनामी बदमाश अमरजीत कोल बाबा पिता बृजलाल कोल उर्फ बिरजा निवासी ग्राम मुरकटा थाना मानिकपुर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया आरोपी अमरजीत कोल उर्फ बाबा के पास से एक 315 बोर की देसी बंदूक एवं पांच जिंदा कारतूस मैं बैल्ट के तथा पिट्ठू बैग रखा हुआ खाने पीने का सामान व कंबल चादर तेल साबुन जप्त किया गया है शेष फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास जारी है तथा जल्दी बदमाशों की गिरफ्तारी किया जाएगा आरोपी को गिरफ्तार करने में सहयोगी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई है फरार आरोपियों को पकड़ने में सहयोग करने वालों को नगद इनाम की उदघोषणा की गई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com