-->

Breaking News

रीवा : सरकारी वेबसाइट से रीवा कलेक्टर की फोटो गायब



रीवा। देश और प्रदेश में शासन कर रही मोदी सरकार और शिवराज सरकार जोर-शोर से डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने में लगी हुई है। इस मिशन के तहत सभी सरकारी वेबसाइटों को अप टू डेट किया जा रहा है और साथ ही मैनुअल तरीके से होने वाले कामों को भी डिजिटल तरीके से किया जाना शामिल है। मसलन टेंडर की प्रक्रिया भी आॅनलाइन हो गई है। सभी विभाग से संबंधित सारी जानकारी आॅनलाइन हो रही हैं।

डिजिटल इंडिया मिशन की गंभीरता का अंदाजा इस स्तर पर भी लगाया जा सकता है। पिछले तीन सालों में वेबसाइट अपग्रेडेशन और डिजिटल सेवाओं को लेकर भाजपा सरकार इसको लेकर मिशन मोड पर काम कर रही है। मजे की बात यह है कि इस स्तर के शासकीय मंशा के अनुरूप काम होने के बावजूद भी कई सारे विभागों द्वारा डिजिटल इंडिया मिशन को गंभीरतापूर्वक जिसमें वेबसाइट में दी गई जानकारियों का अपूर्ण होना भी शामिल है। ऐसा ही मामला रीवा जिले की शासकीय वेबसाइट में सामने आया है।

सरकारी वेबसाइट को मेंटेन करने वाली संस्था नेशनल इंफामेटिक्स सेंटर ने अभी तक कलेक्टर प्रीति मैथिल का फोटो वेबसाइट में अपडेट नहीं किया है।  गौरतलब है कि सरकारी वेबसाइट को अपडेट और मेंटेन करने की जिम्मेदारी निक की होती है। जिले के सबसे अहम प्रशासनिक अधिकारी की फोटो अपलोड न करना निक की लापरवाही को भी दर्शाता है। इतना ही नहीं वेबसाइट में कई ऐसे लिंक भी हैं जिनमें अपडेट जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

वीडियो और फोटो गैलरी भी है पुरानी
वेबसाइट की फोटो गैलरी में विंध्य महोत्सव 2016 की फोटो अपलोड की गई है। जबकि विंध्य महोत्सव 2017 का समापन भी हो चुका है। इसी तरह वीडियो गैलरी में भी विंध्य महोत्सव 2016 में सुखबीर के परफार्मेंस का वीडियो जा रहा है। इससे साबित होता है कि गैलरी पेज को 2016 से अपडेट नहीं किया गया है।

कर्मवीर शर्मा अभी तक ननि कमिश्नर!
रीवा जिले की शासकीय वेबसाइट में पूर्व कलेक्टर के रूप में एसएन रूपला का नाम दर्ज है। जो कि अगस्त 2014 में स्थानांतरित हो चुके हैं। पूर्व कलेक्टर राहुल जैन का इस लिस्ट में कहीं भी नाम नहीं दर्ज है। वेबसाइट में अपलोड अधिकारियों की एक्सेल लिस्ट में अभी तक कर्मवीर शर्मा का नाम नगर निगम कमिश्नर के रूप में दर्ज है। जबकि उनका भी ट्रांसफर बतौर कलेक्टर राजगढ़ के लिए हो चुका है।

कई अधिकारियों की नहीं है फोटो
वेबसाइट में कौन क्या है पेज में जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ कलेक्टर, अधिकारियों की जानकारी दी गई है। जिसमें पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, नगर निगम आयुक्त सौरभ सुमन, अपर कलेक्टर बीके पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री भी शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों की फोटो पोर्टल में अपडेट नहीं की गई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com