BJP की महिला पार्षद 10 हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
सागर। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि उसने सागर शहर में भाजपा की महिला पार्षद को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि कल्पना पटेल 10 हजार रुपए रिश्वत ले रहीं थीं, तभी लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर उन्हे रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भाजपा पार्षद कल्पना पटेल ने नगर निगम के प्लंबर पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले का है। यहां लोकायुक्त पुलिस ने चंद्रशेखर वार्ड से भाजपा की पार्षद कल्पना पटेल को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि कल्पना पटेल ने एक मामले में प्लंबर पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
लोकायुक्त एसपी ने शिकायत की तस्दीक होने पर एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम ने शुक्रवार सुबह कार्रवाई करते हुए भाजपा पार्षद को रंगे हाथ धर दबोचा। बताया जा रहा है कि लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com