उन्मुक्त चंद बोले- पृथ्वी एंड कंपनी कल के बाद करेगी पुरूष क्रिकेट दुनिया में प्रवेश
नयी दिल्ली : अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद सफल युवा क्रिकेटर होने से मिलने वाले सम्मान से भली भांति वाकिफ हैं और उन्होंने पृथ्वी शॉ एंड कंपनी को दिये एक संदेश में कहा, ‘‘सभी खिलाड़ियों के लिये असली परीक्षा कल होने वाले फाइनल के बाद ही शुरू होगी। ’’
शॉ की अगुवाई वाली भारतीय टीम कल अंडर-19 विश्व कप फाइनल में कल आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। वर्ष 2012 में चंद ने फाइनल में शतक जड़कर भारतीय युवा टीम को विश्व कप में खिताब दिलाया था। इसके बाद चंद देश के पसंदीदा बन गये और उन्होंने भारत ए टीम की अगुवाई की। इसके बाद इयान चैपल जैसे खिलाड़ी ने तेजी से उनके सीनियर टीम में प्रवेश कराने की बात कही।
इस 24 वर्षीय ने कहा कि वह समझ सकते हैं कि इस समय पृथ्वी शॉ, शुभम गिल और कमलेश नागरकोटी अभी किस दौर से गुजर रहे होंगे क्योंकि वह भी इन चीजों को देख चुके हैं।
चंद ने कल होने वाले फाइनल से पहले कहा, ‘‘कल के बाद, वे पुरूष क्रिकेट दुनिया में प्रवेश कर लेंगे। उनकी जिंदगी का खूबसूरत चरण समाप्त हो जायेगा और चुनौतियों से भरी एक नयी यात्रा उनका इंतजार करेगी। पृथ्वी की टीम कल प्रबल दावेदार होगी। उन्हें हर चीज को भुलाकर बिना किसी तनाव के खेलना चाहिए। जीतो या हारो, यह शानदार ही होगा लेकिन यह उनकी बड़ी यात्रा का महज एक हिस्सा भर है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘लड़कों को व्यवहारिक होने की जरूरत है। मैं जानता हूं कि हर अंडर-19 विश्व कप के बाद क्या होता है। लेकिन हर अंडर-19 क्रिकेटर की कहानी विराट कोहली (शिखर धवन की भी एक कहानी होती है जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप के बाद नौ साल बाद टेस्ट में पदार्पण किया) की तरह नहीं होती और उन्मुक्त चंद (जो राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहा है) की भी एक कहानी है। ’’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com