कोतमा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बैहाटोला में मनाया गया समाजिक समरसता दिवस
कोतमा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बैहाटोला में मनाया गया समाजिक समरसता दिवस
अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा -8770089979
कोतमा जनपद के बैहटोला ग्राम पंचायत में 31 जनवरी 2018 को संत रविदास जी की जयंती मनाई गई। सामाजिक समरसता के तहत सहभोज का आयोजन किया गया । कोतमा ब्लाक के सी एम सी एल डी पी छात्र -छात्राओं तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बैहटोला तथा कटकोना के सदस्यों की सहभागिता से तथा कोतमा के मेंटर मुकेश गौतम नजीर खान रश्मि रैकवार आशुतोष पांडे तथा सीमा मिश्रा एवं विकाशखंड समन्वयक कोतमा आलोक सोंधिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ संत रविदास जी के छाया चित्र में पुष्पमाला एवं दीप प्रजाज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम में बृजेश गौतम, आधा राम वैश्य ,पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल , सुनीता सिंह, लवकुश शुक्ला उपस्थिति रहे । इस अवसर पर पंथ के लोगों को सम्मानित किया गया तथा सभी जातियों ने साथ मिलकर सहभोज किया । म.प्र. जन अभियान परिसद द्वारा सन्चालित सी एम सी एल डी पी छात्रध्छात्राओं ग्राम विकाश प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के द्वारा कर्यक्रम को सफल बनाने में महत्व्पूर्ण योगदान रहा। तथा छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com