फ्रांस में सेना के दो हेलीकाप्टरों की टक्कर में पांच व्यक्तियों की मौत
मार्सिले : दक्षिण फ्रांस में सेना के दो प्रशिक्षण हेलीकाप्टर शुक्रवार को प्रांत के जंगली इलाके में आपस में टकरा गये, जिससे उसमें सवार पांच व्यक्तयों की मौत हो गयी। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सैंट-ट्रोपेज से 50 किमी (करीब 30 मील) दूर उत्तर में कबासी और काराकस नामक छोटे शहरों के बीच स्थित प्रशिक्षण स्थल पर हुई। पुलिस ने दुर्घटना स्थल के चारों ओर घेराबंदी कर दी है। करीब तीन दर्जन पुलिस र्किमयों और सेना के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि एक हेलीकाप्टर में सवार तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दूसरे हेलीकाप्टर में सवार दो लोग मारे गये हैं। अधिकारियों ने हेलीकाप्टर दुर्घटना में मारे गये लोगों और इसमें बच गये लोगों के बारे में बताया है। उन्होंने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकाप्टर का मलबा दो विशाल क्षेत्रों में बिखरा हुआ है, लेकिन यह स्थान निर्जन है और हेलीकाप्टर का मलबा गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है।
फ्रांसीसी सेना की महिला प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकाप्टर दक्षिणी फ्रांस में सेना के ले-कनेट-डेस-माउरेस स्थित उड्डयन विद्यालय से आये थे। विद्यालय में जर्मनी के सैन्य पायलटों के साथ विशेष संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा था। इस विद्यालय के पायलट कभी कभार इलाके में अग्निशमन अभियान का प्रशिक्षण हासिल करते हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com