-->

Breaking News

आईजीएनटीयू में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

आईजीएनटीयू में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़

की संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम


अमरकटंक/ प्रदीप मिश्रा - 8770089979

विभिन्न प्रदेशों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संयुक्त प्रस्तुतियों की कड़ी में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय और रांची कालेज, छत्तीसगढ़ के छात्र कलाकारों ने दोनों प्रदेशों की संयुक्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। दोनों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों में विश्वविद्यालय के अन्य छात्र भी रंगे हुए दिखे। कार्यक्रम में छात्रों की नाट्य प्रस्तुति आवाज को सर्वाधिक सराहना मिली। अंग्रेजों की गुलामी हुकुमत और जमींदारों के अत्याचारों के खिलाफ उठाई गई टंट्या भील की आवाज को पूरे मार्मिक अंदाज में छात्रों ने दर्शकों के सम्मुख प्रस्तुत किया जिसे शिक्षकों और छात्रों ने संजीदगी के साथ आत्मसात किया। छात्रों का कर्म नृत्य भी काफी सराहा गया। इसमें डॉ. अभय सागर मिंज के निर्देशन में रीता कुमारी, रीना कुमारी मुंडा, अनीता कुमारी, लक्ष्मी संगा, अन्ना कुजूर, ईशा टिग्गा, बीना कुमारी, कार्तिक ओरन ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर निदेशक (अकादमिक) प्रो. आलोक श्रोत्रिय ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें जनजातीय संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. किशोर गायकवाड़, प्रो. भूमि नाथ त्रिपाठी, डॉ. आर.एस. राव, पलाश के संयोजक डॉ. संतोष सोनकर सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया।



No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com