-->

Breaking News

आर्थिक स्वावलंबन का आधार बना आजीविका समूह

आर्थिक स्वावलंबन का आधार बना आजीविका समूह

अनूपपुर/  प्रदीप मिश्रा - 8770089979

म.प्र. दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन अंतर्गत समाज के गरीब परिवारों को स्व सहायता समूहों से जोड़कर उनके आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव को परिलक्षित होते हुए देखा जा सकता है, अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड की इंदू अग्रवाल में। पांच बेटियों की षिक्षा, दीक्षा एवं उनके बेहतर भविष्य की चिंता में ही परेषान रहने वाली इंदू आज एक बेहतर गृहिणी के साथ-साथ अपना सिलाई एवं रेडीमेड गारमेंट्स का व्यवसाय भी अच्छी तरह से संचालित कर रही हैं। पंूछने पर कुछ खट्टी मीठी यादों की झलक उनके चेहरे पर आते जाते देखे जा सकते हैं, लेकिन अंततः मुस्कराते हुए कहती हैं यह सब संभव हुआ है आजीविका स्व सहायता समूह से। ग्राम किरगी की रहने वाली कक्षा 11वीं तक षिक्षा प्राप्त इंदू अपने परिवार की स्थायी आजीविका के लिए कुछ करना चाहती थीं, लेकिन हमारे सामाजिक ताने बाने में वह सिर्फ एक गृहणी बन कर रह गयी थीं। दिनों दिन बड़ी होती बेटियों की जिम्मेदारियों की चिंता उन्हें लगातार परेषान कर रही थी। पूंजी की कमी के कारण अपने सिलाई के कार्य को भी आगे नहीं बढ़ा पा रहीं थी। ऐसे में आजीविका मिषन अंतर्गत बनाया गया स्व सहायता समूह उनके लिए एक उम्मीद की किरण बना और उससे जुड़कर समूह की गतिविधियों में हिस्सा लेेने लगीं। धीरे-धीरे समूह से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी हुयी और उन्होंने समूह से पहली बार पेैंतीस हजार रू. ऋण लेकर अपने सिलाई के कार्य को विस्तार दिया तथा साथ में रेडीमेड गारमेंट्स का व्यवसाय भी प्रारंभ किया। धीरे-धीरे आय में वृद्वि होने लगी और उन्होंने समूह से लिया समस्त ऋण वापस कर दिया। इसके बाद फिर उन्होंने समूह से पचास हजार रू. ऋण लिया और अपने रेडीमेड गारमेंट्स के व्यवसाय में और वृद्धि की। दोनों गतिविधियों से होने वाले लाभ और समूह से पुनः ऋण लेकर उन्होंने किराना व्यवसाय भी प्रारंभ किया और अब तीनों गतिविधियों से उन्हें प्रतिमाह बारह हजार रू. कम से कम आय हो रही है। इंदू अपने स्वयं सहायता समूह अन्नपूर्णा की सचिव की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ अंदर आये आत्मविष्वास के कारण सामाजिक कार्यक्रमों में भी अब ज्यादा सक्रिय हो गयी हैं। पांच में से चार बेेटियों की शादी भी कर चुकी हैं। इन्दू अग्रवाल बताती है कि समूह से जुडने के बाद उनके जीवन मे बहुत ही सुखद परिवर्तन हुए है और उन्हे गर्व है कि वे आजीविका मिषन परिवार की सदस्य है, आजीविका मिषन ने उनके सपनो को एक नई उॅंचाई तक पहुंचाया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com