कोलारस उपचुनाव : CM शिवराज ने जहां की सभा, वहीं हार गई भाजपा
शिवपुरी । कोलारस उपचुनाव में सीएम सहित पूरे मंत्रिमंडल द्वारा खूब प्रचार किया गया, लेकिन बदरवास, सेसई, रन्नौद, कोलारस सहित लुकवासा में किया गया प्रचार बेकार साबित हो रहा है। क्योंकि ताजा रुझानों के अनुसार 9 राउंड तक बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं सातवां राउंड बीजेपी के लिए राहत लेकर आया। 377 वोटों से बीजेपी आगे रही।
लेकिन आठवें राउंड में फिर कांग्रेस ने बढ़त बना ली। 346 वोटों से कांग्रेस ने बीजेपी पर बढ़त बना ली। कोलारस सिटी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आचार संहिता लगने से पहले एक सभा की थी वहां पर कांग्रेस को जिताने में वह कामयाब रहे हैं। इसी प्रकार आकाझिरी में सिंधिया ने सभा की थी वहां भी कांग्रेस जीत गई है। डहरवारा व तेंदुआ पोलिंग भाजपा की मानी जाती है। यहां पर यशोधरा राजे सहित सीएम शिवराजसिंह चौहान ने चुनाव प्रचार किया था, लेकिन यहां की कई पोलिंग भाजपा हारी और कांग्रेस ने यहां पर जीत दर्ज की। दूसरे राउंड में यहां की मतगणना की गई। यहां तेंदुआ में जहां भाजपा ने जीत दर्ज की और लाड़करण में भी जीत दर्ज की, लेकिन राजगढ़ पाली, कूड़ा पाली, डहरवारा, मड़ीखेड़ा और नेतवास में कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com