-->

Breaking News

कांची मठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि



तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थित कांची मठ के प्रमुख 82 वर्षीय शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती नहीं रहे।  वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पीठ के सूत्रों के मुताबिक उन्हें पिछले महीने अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से वह अस्पताल में भर्ती थे।

शंकराचार्य की मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह लाखों भक्तों के दिलों में रहेंगे। वह एक पवित्र आत्मा थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। पीएम मोदी ने भी शंकराचार्य के साथ वाली फोटो के साथ दो ट्वीट किए और श्रद्धाजंलि दी।

वह कामकोटि पीठ में हिंदुओं के 69 वें शंकराचार्य थे। खबरों के मुताबिक जनवरी माह में उन्हें अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले वर्ष शंकराचार्य नवंबर महीने में दिल्ली आए थे।

वर्ष 2004 में जयेंद्र सरस्वती पर कांचीपुरम मंदिर के एक कर्मचारी की हत्या का भी आरोप लगा था। नौ साल तक चले मामले के बाद उन्हें तथा दूसरे आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया गया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com