-->

Breaking News

सतना जिले के अमरपाटन में खेतों में आग, डायल 100 व फायर ब्रिगेड में तोड़फोड़

 
 
अमरपाटन : अमरपाटन के ग्राम मढ़ी ओर आसपास के छेत्रो मैं लगभग 10 खेतो मैं लगी भीषण आग , फैलती जा रही चारो तरफ आग ग्राम के अंदर पहुची आग फायर ब्रेगड है खराब ग्रामीण लगे आग बुझाने मैं , किसानों का हुवा लाखो का नुकसान।

अभी भी आग लगी फैलती जा रही खेतो मैं आग. आग से घुस्साये किसानों और ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को फोड़ा , 100 डायल मैं की तोड़फोड़ ,  तोड़फोड़ कर नदी के नीचे 100 डायल को फेका पुलिस मौके से फरार।

राजस्व विभाग के द्वारा ग्रामीणों के लिए कई दिन से बाधित रास्ता खुलवाया गया- सतना जिले के अमरपाटन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐरा मे गोरहा बस्ती के ग्रामीणों के लिए आने-जाने के लिए कोई भी रास्ता उपलब्ध नही था । राजस्व विभाग के द्वारा किसी तरह से रास्ते के लिए भूमि की व्यवस्था की गई लेकिन कुछ ग्रामीणों के द्वारा इस रोड निर्माण मे बाधा उत्पन्न की जा रही थी जिसे आज अनुविभागीय अधिकारी अमरपाटन के निर्देश पर नायव तहसीलदार विरेद्र सिंह एवं पटवारी रामसुमेर शर्मा, मनीष सिंह परिहार एवं रामपुर पुलिस बल की सहायता से गोरहा बस्ती के लिए बाधित रास्ता खुलवाया गया यह रोड डीपीआर योजना के तहत निर्माण किया जा रहा था। रोड बन जाने से 25 से 30 परिवारों को लाभ होगा।

अमरपाटन तहसील अंतर्गत ग्राम मढ़ी मे आग से गेहूँ की फसल खाक- राजस्व विभाग अमरपाटन के अनुसार- 28 किसानों की गेहूँ की फसल जलकर खाक- 16.215 हे• लगभग 40 एकड़ गेहूँ की फसल जलकर खाक हूई- विद्युत की छोटी लाइन और बड़ी लाइन के सम्पर्क मे आने चिंगारी सेमरिया लगी आग- गोपाल पुर चोरखरी से आग प्रारंभ हूई और भीषम पुर मढ़ी रोड तक पहुँची- मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रिशव गुप्ता, तहसीलदार विसेन सिंह ठाकुर, पटवारी हनुमान दीन सिंह पटेल मौजूद रहे।

सतना की अमरपाटन तहसील के मढ़ी गांव में भीषण आग लग गयी, आग बिजली ट्रांसफार्मर के शार्ट सर्किट से भड़की, आग इतनी भयानक थी कि धीरे धीरे दर्जनों खेतों की खड़ी और कटी फसल को अपनी आगोश में ले लिया, ग्रामीणों ने फौरन पुलिस और दमकल को सूचना दी और अपने संसाधनों से आग बुझाने में लग गये, बेरहम आग ने दर्जनों किसानों के खेत को जलाकर खाक कर दिया, काफी देर बाद एक दमकल मौके पर पहुंचा, कुछ ही देर में दमकल का पानी खत्म हो गया, गुस्साये ग्रामीणों ने दमकल में तोड़फोड़ कर दी, मौके पर पहुंची डायल 100 के पुलिसकर्मी ग्रामीणों का आक्रोश देखते ही डायल 100 वाहन छोड़कर भाग गये, नाराज ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को पुलिया के नीचे पलटा दिया, स्थित बेकाबू होती देख जिला मुख्यालय से भारी पुलिस बल रवाना किया है, मैहर, रामनगर, ऊँचेहरा से दमकल मंगाकर आग बुझाने के प्रयास किये जा रहा है, पीड़ित किसान ने बताया कि करीब दो सौ एकड़ फसल तबाह हो गयी है, शासन प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है ।      










No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com