-->

Breaking News

मुकुन्दपुर के जगन्नाथ मन्दिर से निकली श्रीराम की सवारी



मुकुंदपुर : मुकुंदपुर में स्थित जगन्नाथ मंदिर से गुरुवार को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। रंग बिरंगे फूलों से सजे इस रथ में बैठकर जब श्रीराम भ्रमण के लिए निकले तो यह नजारा देखते ही बन रहा था। तो वहीं इस शोभायात्रा में भारत माता की झांकी भी आकर्षण का केन्द्र रही। गौरतलब है कि विश्व हिन्दू परिषद जिला मैहर के निर्देशन पर मुकुंदपुर में समस्त हिन्दू समाज के द्वारा यह तय किया गया। शोभा यात्रा स्वामी जगन्नाथ मंदिर से दोपहर 2 बजे श्री राम भगवान व भारत माता की भव्य झांकी का पूजन कर संपूर्ण नगर में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है। कार्यक्रम में संत-महात्मा, राजनैतिक संगठन के साथ-साथ काफी संख्या में लोग रहे।

ये हुए शामिल
मुकुंदपुर में निकाली गई इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से क्षेत्रीय गौरक्षा प्रमुख मप्र छत्तीसगढ लाल बहादुर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अमरपाटन दीवाकर सिंह, मनुत्य मित्र महाराज, राष्ट्रीय समाज सेविका रुबी द्विवेदी, भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह तिवारी मढ़ी, मुख्यमंत्री जनकल्याण प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीशकांत त्रिपाठी, दिनेश शुक्ला, तारा विजय पटेल, देवेन्द्र पाण्डेय, रुपनारायण पटेल, हीरेन्द्र द्विवेदी, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, बिनितेश शुक्ला, कुंजबिहारी गुप्ता, शैलेन्द्र, रामजी, बंटी, अनुराग,अमितेश, प्रकाश सिंह बघेल के अलावा काफी संख्या में लोग रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com