-->

Breaking News

मध्यप्रदेश की सभी 22816 ग्राम पंचायतों में सज्जित हो रहे हैं भारत निर्माण केंद्र: जोशी


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री पंकज जोशी ने कहा कि प्रदेश में कोई ग्राम पंचायत एक वर्ष में भवन विहीन न रहे इसलिये राज्य सरकार ने 151 करोड़ रू. की राशि आवंटित की है। प्रत्येक ग्राम पंचायत को भवन निर्माण हेतु साढ़े चैदह लाख रू. का आवंटन किया गया है। ग्राम पंचायत भवन का नाम भारत निर्माण केंद्र रखा गया है। देश मंे पंचायती राज की कल्पना नई नही है, लेकिन पंचायतों के आर्थिक सशक्तिकरण के प्रयास ताजा हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान और ग्रामीण विकास पंचायती राज्य मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने पंचायत भवन निर्माण के लिए उक्त ग्राम पंचायत को ही निर्माण एजेंसी घोषित करके प्रदेश में एक सकारात्मक स्पर्धा आरंभ कर दी है। हर ग्राम पंचायत अपना भवन उत्कृष्ट कोटि का अंाचलिक आकंाक्षाओं को मुखरित करता हुआ बनाने में जुटी है। ग्राम पंचायत लोकतंत्र की सशक्त कड़ी है। पहली बार ग्राम पंचायतों को सीधा वित्तीय पोषण किया जा रहा है। जो राशि केंद्र से देय है सीधा संबधित ग्राम पंचायत केंद्र आवंटित की जा रही है। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों का कंप्यूटरीकरण कर दिया गया है। इससे ग्राम पंचायतें सीधे ज्ञान-विज्ञान की खिड़की खोलने में सक्षम हो गई है।

जोशी ने कहा कि ग्राम पंचायतों को मिलने वाली राशि का निर्धारण वित्तीय आयोग करता है। इसने भी मापदंड निर्धारित कर दिये हैं इनमें पंचायत की कार्यक्षमता और परिणामोन्मुखी पहल की सर्वप्रथम गणना की जाती है। ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के प्रयासों में राजस्व वृद्धि। शिशुओं का पूर्ण टीकाकरण, खुले में शौच मुक्ति को अनिवार्य माना गया है। इससे ग्रामीण भारत के रहन सहन का स्तरोन्नयन हो रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com