राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया
अनूपपुर । प्रदीप मिश्रा - 8770089979
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में 4 मार्च से 10 मार्च तक ओपीएम में सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए तरह तरह के कार्यक्रम किये गए जिसमे कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित सुरक्षा सप्ताह का आयोजन सेंट्रल सुरक्षा कमेटी ओपीएम के चेयरमैन राजीव सबनि की देखरेख में किया गया शनिवार को सुरक्षा सप्ताह में आयोजित कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया मुख्य अतिथि राजीव सबनि , जयंत श्रीवास्तव , संजय सिंह उपस्थित रहे। सेफ्टी अधिकारी प्रशांत सिंह एवं कल्याण अधिकारी नागेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि सेफ्टी कविता में प्रथम पुरस्कार आर बी चतुर्वेदी , द्वितीय जॉन भार्गव , तृतीया संतोष कुमार , सेफ्टी क्विज में प्रथम ऋषिकेश मिश्रा , द्वितीय शोभित श्रीवास्तव , तृतीय मनीष गुप्ता , सेफ्टी क्विज वर्कमैन में नीलेश जैन , रविन्द्र शुक्ला , अश्वनी रॉय , सेफ्टी निबंध में अश्विनी राय , प्रियंका पाण्डेय , पीके सिंह , सेफ्टी श्लोगन में देवेंद्र सिंह , रेवा प्रसाद , विद्द्याधर मिश्रा , सेफ्टी कार्टून में राजेश सिंह , सुमित कुमार , अरविंद पचीसिया। मेंटेनेंस क्षेत्र में बेस्ट हाऊस कीपिंग पुरस्कार पेपर मशीन एवं कमर्शियल क्षेत्र में रॉ मटेरियल को प्राप्त हुआ कम्पनी के फैक्टरी मैनेजर संजय सिंह द्वरा प्रतिभागियों को सुरक्षा सप्ताह में भाग लेने पर धन्यवाद प्रेषित किया गया और कहा गया उद्द्योग में कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों को पहन कर ही कार्य पर उतरें। ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो सके।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com