-->

Breaking News

जर्जर सड़क की निर्माण की मांग कर रहे क्षेत्रवासी



जर्जर सड़क की निर्माण की मांग कर रहे क्षेत्रवासी  

अमलाई। प्रदीप मिश्रा - 8770089979

ओपीएम स्टेट बैंक से सोडा फैक्ट्री अमलाई स्टेशन पहुंच मार्ग की हालत इन दिनों काफी दयनीय हो चुकी है बार बार क्षेत्र वासियों की यही मांग रही है कि सड़क का निर्माण हो जिससे आवागमन में परेशानी हो सके।किन्तु क्षेत्रवासियों की मांग को लगातार ओरियंट पेपर मिल द्वारा अनसुना किया जा रहा है नागरिक हितों के कार्यों पर ध्यान देना ओपीएम का दायित्व है परंतु अपने दायित्त्वों को भूलकर ओपीएम कार्य कर रहा है जानकारी के मुताबिक लगभग एक दशक पूर्व से इस सड़क का निर्माण और मरम्मत नही कराया गया है बड़े बड़े गड्ढे लोगो के लिये मुसीबत बन रहे है रात के अंधेरे में सड़क से आना जाना कठिन हो गया है जिसमे इस रास्ते का इस्तेमाल ओपीएम और सोडा फैक्ट्री के कर्मचारियों समेत दूर दराज से आने वाले राहगीर भी करते है सड़क के बड़े बड़े गड्ढे भरने के लिए ओपीएम द्वारा लगातार चुना और मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है जो डस्ट बनकर अत्यधिक मात्रा में उड़ता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रहा है सड़क पर स्ट्रीट लाईट की भी व्यवस्था नही है जिसके कारण बड़े गड्ढे लोगो को नही दिखाई पड़ते है और उनमें गिरकर घायल हो रहे है इसी सड़क से ओपीएम की यात्रियों से भरी स्टेशन बस और बच्चों से भरी बस इसी सड़क से आवागमन करती है जो लोगो की जान जोखिम में डाल रहा है लोगो की लंबे समय से मांग है कि सड़क का निर्माण हो।लोगो ने बताया कि इसी सड़क से ओपीएम की केमिकल और लकड़ी से लदी ओवरलोड वाहन सड़क की दुर्दशा बिगाड़ रहे है







No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com