फर्जी वीडियो वायरल करने का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म
इटारसी। इटारसी में एक आठवीं की छात्रा से धोखे से दुष्कर्म किए जाने का मामला आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने किसी फर्जी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर फरियादी के साथ जोर जबरदस्ती कर संबंध बनाए।
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने इटारसी थाने में आरोपी गोलू पटेल के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक बीते 28 फरवरी की दोपहर गोलू जबरन घर में घुस आया। जब पीड़िता ने गोलू का विरोध किया तो वह छात्रा का वीडियो उसके परिजनों को दिखाने की बात कहने लगा। आरोपी ने छात्रा को फर्जी वीडियो की बात पर ब्लैकमेल करते हुए झांसे में ले लिया और उसके साथ जबरन संबंध बनाए। जब छात्रा ने वीडियो डिलीट करने और दिखाने की बात कही तो वह बात से पलट गया और बाद में यह पता चला कि ऐसा कोई वीडियो है ही नहीं।
पीड़िता ने सारी घटना अपनी मां से बताई, जिसके बाद आरोपी ने फरियादी की मां के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी गोलू पटेल ( 21 वर्षीय) कृषि उपज मण्ड़ी में हम्माल का काम करता है। फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी धारा 376 एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस पीड़ित छात्रा के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com