ट्रेक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी एवम पुत्र गंभीर
उमरिया : जिस बात का था डर आखिर वही हुआ रेत लोड पावरट्रैक ट्रेक्टर की चपेट में आने से आदिवासी युवक गुलाब सिंह गोड पिता शिवप्रसाद सिंह की मौत होने की खबर, मृतक की पत्नी व पुत्र भी हुआ हादसे का शिकार हालत गंभीर अमरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बचहा कनोर के पास हुआ हादसाबअमरपुर बरही क्षेत्र में संरक्षण से बेख़ौफ़ चल रहा रेत का अवैध परिवहन, आधा सैकड़ा से अधिक रेत लोड ट्रेक्टर व 2 दर्जन से अधिक ट्रक चोरी की रेत लोडकर बेख़ौफ़ कर रहे परिवहन रेलमपेल भाग रहे ट्रेक्टरों से हादसा होने का किया गया था अंदेसा। 5 लाख से अधिक की कमाई का जरिया बना रेत चोरी का कारोबार, इसलिए जिम्मेदार नही कर रहे कार्यवाही।
उमरिया जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र में रेत से भरे ट्रैक्टर ने देर शाम करीब 8 बजे दोपहिया वाहन को रौंद दिया,इस घटना में मौके पर ही वाहन चालक गुलाब पिता शिव प्रसाद सिंह गोंड़ उम्र 32 वर्ष निवासी कनोर की मौत हो गयी है इसके अलावा मृतक की 30 वर्षिय पत्नी एवम 9 वर्षीय पुत्र भी घटना में गम्भीर बताये जा रहे है . बताया जाता है कि मृतक अपने पैतृक गांव से ग्राम बचहा अपने खेत देखने आ रहा था तभी यह घटना घटी है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची 108 की मदद से गम्भीर रूप से घायल पुत्र को उपचार के लिए कटनी ले जाया गया है,वही मृतक की घायल पत्नी को अमरपुर चौकी प्रभारी ने अपने ही वाहन में सवार कर बरही अस्पताल भिजवाया है।
ह्रदयविदारक हुई इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने रेत माफियाओं के विरुद्ध जमकर हल्ला बोला है,हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद किसी तरह आक्रोशित ग्रामीण शांत हो गए है।बताया जाता है कि ट्रैक्टर बरही निवासी राजा पिता विनय पटेल का है,जो भदार नदी से रेत का उत्खनन कर पड़वार से बरही मार्ग पर परिवहन कर रेत अन्यत्र ले जा रहा था,इसी दौरान ट्रैक्टर वाहन अनियन्त्रित हुवा और विपरीत दिशा से आ रहे दोपहिया वाहन को रौंदता हुवा आगे बढ़ गया।घटना में दोपहिया वाहन अनियन्त्रित हुई और दोपहिया में सवार सभी दूर जा गिरे।इस घटना में दोपहिया वाहन चालक गुलाब पिता शिव प्रसाद सिंह गोंड़ उम्र 32 वर्ष निवासी कनोर की मौके पर ही मौत हो गयी है,वही घटना के बाद मृतक की 30 वर्षीय पत्नी एवम 9 वर्षीय पुत्र गम्भीर बताये जा रहे है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को समय पर उपचार के लिए भेजा है वही आवश्यक कार्यवाही कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम आदि कराने की तैयारी कर रही है।इस पूरे मामले में महत्वपूर्ण विषय यह है कि जिस मार्ग पर दुर्घटना हुई है,बताया जाता है कि इस मार्ग पर दिन भर तेज गति से भदार नदी से छोटे एवम बड़े वाहनों में खनिज माफियाओं द्वारा रेत परिवहन का कार्य किया जाता रहा है,स्थानीय लोगो की माने तो खनिज माफिया चोरी की रेत को जल्द से जल्द मौके पर पहुंचाने की गरज से तेज गति से वाहनों का चालन कराते है,जिन कारणों से दुर्घटनाएं होती है इन्ही कारणों से नाराज ग्रामीणों ने दुर्घटना के बाद रेत माफियाओं के विरुद्ध हल्ला बोला था। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि अमरपुर और बरही पुलिस की मिलीभगत से रेत का अवैध परिवहन जोरों पर चल रहा है वहीं खनिज विभाग को रेत की खुले आम चोरी नजर नही आ रही है, इतना ही नही जिले के कोई भी अधिकारी रेत की खुले आम हो रही चोरी को रोकने का प्रयास नही कर रहे हैं, गौरतलब है कि अमरपुर चौकी क्षेत्र में रेत माफियाओं द्वारा की जा रही खुले आम चोरी से लोगों का जीना दूभर हो गया है और अब तक कई घटनाये हो चुकी हैं जिसमे लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी हैं, फिर भी प्रशासन की आंख नही खुल रही है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com