गुरुनानकशाही नववर्ष पर हुआ अमृतसंचार और भव्य कीर्तन दरबार
जबलपुर । श्री गुरुनानकशाही कैलेण्डर के अनुसार नगर के सिख धर्मावलम्बियों द्वारा गुरुद्वारा गोरखपुर में धूमधाम और उल्लास के साथ चैत मास की संगरांद और 550 वां नववर्ष मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कीर्तन दरबार में तख्त पटना साहिब बिहार के विख्यात हुजूरी रागीजत्था भाई सरबजीत सिंह ने सुमधुर गुरुवाणी शब्द कीर्तन के दौरान कहा कि खालसा पंथ का जन्म देश, धर्म और मजलूमों की रक्षा के लिये हुआ। रागीजी ने अमृत रस से ओतप्रोत इलाही गुरुवाणी-‘इस जग में चानण गुरुवाणी झिम-झिम बरसे अमृत धारा’ तथा ‘खालसा मेरी जान’ की मोहक प्रस्तुति से वातावरण को धर्ममय बना दिया। इस अवसर पर पंथिक पंजप्यारों ने परम्परागत गुरुवाणी मंत्रोचार से तैयार खंडे-बांटे का अमृत तैयार कर अनेक श्रृद्धालुओं को अमृतपान कराकर खालसा पंथ की दीक्षा दी। इस मौके पर गोरखपुर प्रधान रजिन्दर सिंह छाबड़ा, सचिव मनमोहन सिंह सलूजा, गुरुवचन सिंह दुआ, कर्नल आरएस मल्होत्रा, स. मनप्रीत सिंह आहूजा, मनोहर सिंह रील, कुलदीप सिंह खनूजा, मस्तान सिंह चावला, अमरजीत सिंह तलूजा एवं गुरुपर्व कमेटी ने रागीजत्थों एवं नव अमृतधारियों तथा गुरुघर के निष्काम सेवादारों सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यगं्रथी ज्ञानी हरजीत सिंह खालसा ने सर्वत्र के भले की अरदास और श्रीगुरुग्रंथ साहिब का मुखवाक आदेश श्रवण करवाया। कार्यक्र म का संचालन मनमोहन सिंह सलूजा एवं आभार प्रदर्शन रजिन्दर सिंह छाबड़ा ने किया।
मंदिरों के आसपास करो सफाई
18 मार्च से शुरु हो रही चैत्र नवरात्रि के पहले सभी धार्मिक स्थल, मठ, मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, लाइट आदि व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग नगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग द्वारा की गई है। रांझी-खमरिया ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोनोने, पुरुषोत्तम कोल, अनिल सोनकर, रजनी ठाकुर आदि ने बताया कि मस्ताना चौक से आगे शिव एवं काली मंदिर के पास कचरे का ढेर लगा है। मछली, मुर्गा, मांस की दुकानों तथा होटलों का गंदा पानी यहां जमा रहता है। असामाजिक तत्व उत्पात मचाते हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com