-->

Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना को सितंबर तक पूरा करने के निर्देश : रमन सिंह



मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में तीन नक्सल प्रभावित जिलों की समीक्षा बैठक
रायपुर। लोक सुराज अभियान के अंतर्गत नक्सल प्रभावित तीन जिलों - दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), सुकमा और बीजापुर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य को हर हाल में सितंबर तक पूरा करें साथ ही प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के अंतर्गत लक्षित घरों में बिजली पहुंचाने के कार्य को नवंबर तक पूरा करने को कहा । उन्होंने तीनों जिलों के विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा भी की।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के मापदंडों के अंतर्गत दंतेवाड़ा एवं कुंआकोंडा विकासखंड में अप्रैल 2018 तक शत-प्रतिशत घरों को विद्युतीकृत कर लिया जाएगा। मई 2018 तक सुकमा विकासखंड के दो विकासखंड के शत प्रतिशत घरों को विद्युतीकृत करा लिया जाएगा। इसी तरह सुकमा में विद्युत सब स्टेशन स्थापना का कार्य इस महीने के अंत तक और दोरनापाल में सब स्टेशन स्थापित करने का कार्य मई 2018 में पूरा करा लिया जाएगा। बीजापुर में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण जून 2018 में पूर्ण करा लिया जाएगा।

डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सितंबर 2018 तक रसोई गैस कनेक्शन दे दिए जाएं। दंतेवाड़ा कलेक्टर ने बताया कि सितंबर 2018 तक 24000 परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन प्रदाय करने का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पात्र हितग्राहियों का राशन कार्ड में नाम जोड?े के भी निर्देश दिये। बैठक में सौर सुजला योजना के अंतर्गत सिंचाई पंपो की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिये गए।

मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग की योजनाओं का दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होने दंतेवाड़ा एवं बीजापुर जिले में दीनदयाल श्रम अन्न सहायता योजना के अंतर्गत पांच रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित कलेक्टरों को दिए। उन्होने दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले में विशेष शिविर लगाकर असंगठित एवं निमार्णी श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा बैठक में दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले के कलेक्टरों ने जिला खनिज न्यास योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों के बारे में प्रस्तुतिकरण भी दिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com