तनाव और अवसाद से दूर रहकर तन और मन को रखें स्वस्थ
तनाव और अवसाद से दूर रहकर
तन और मन को रखें स्वस्थ
अमरकटंक (अनूपपुर)
छात्र जीवन के दौरान होने वाले तनाव और अवसाद के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विगत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें इन दोनों से मुक्ति पाने के लिए योग, विभिन्न प्रकार के खेल और व्यायाम करने पर जोर दिया गया जिससे तन और मन स्वस्थ हो और छात्र सफलता के नित नए आयाम छू सके।
शिक्षा संकाय के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरस्वती चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा में स्वास्थ्य शिक्षा को शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है। स्वस्थ मस्तिष्क के लिए आवश्यक है कि तन भी स्वस्थ रहे। इसके लिए मानसिक तनाव और अवसाद से दूर रहने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए कई प्रकार के योग, व्यायाम और खेलों का सहारा लेने पर जोर दिया।
डीन प्रो. संध्या गिहर ने भी छात्र जीवन में स्वस्थ तन और मन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। अंत में डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार राउत ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रमेश एम. ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com