-->

सतना से बोर्ड परीक्षा में 10 होनहारों का मेरिट लिस्ट में कब्जा



सतना : माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट सोमवार को घोषित होना है। जिसके लिए मंडल ने अपनी पूरी तैयारी कर रखी है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में जहां प्रदेश के मेघावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा, वही प्रदेश की मैरिट सूची में शामिल होनहार विद्यार्थियों को पहले ही भोपाल से बुलावा आ चुका है। भोपाल से आमंत्रण के अनुसार सतना के लिए खुशखबरी है। सतना जिले से कक्षा 12वीं के 1 और 10वीं में के 9 छात्रों भोपाल बुलाया गया है। कयास लगाएं जा रहें हैं कि इस बार मैरिट सूची में सतना का बोलबाला रहेगा।
 
जानकारों की माने तो ऐसे छात्रों को ही बुलाया गया है जिनका नाम मैरिट सूची में टॉप 100 में शामिल है। इस साल हुई बोर्ड परीक्षा में सतना जिले से करीब 60 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था। सरस्वती स्कूल के 6 छात्र, रीवा से 1- भोपाल जाने वाले छात्रों में सबसे ज्यादा नाम सरस्वती स्कूल के विद्यार्थियों के हैं। सतना से जाने वाले 10 विद्यार्थियों में से 6 विद्यार्थी सरस्वती स्कूल के हैं। वहीं सभागीय मुख्यालय रीवा से महज एक छात्र बुलाया गया है। पिछले वर्ष की तरह ही इस साल भी बोर्ड दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ बोर्ड घोषित कर रहा है। 14 मई की सुबह 10:30 बजे सीएम हाउस से रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों को सम्मान करेंगे। हायर सेकेण्डरी, हाईस्कूल, मूक बधिर, शारीरिक पत्रोपाधि का रिजल्ट भी इस मौके पर घोषित किया जाएगा।
 
प्रदेश सरकार ने इस साल से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए बेस्ट आॅफ फाइव पद्धति लागू कर दी है। जिसके
बाद टॉप पॉच विषयों के अंक ही रिजल्ट में जोड़े जाएंगे। साथ ही एक विषय में फेल होने की दशा में इसका
प्रभाव परिणाम नहीं पडेगा। बोर्ड की अधिकृत बेवसाइट के आलावा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट मोबाइल एप पर
भी देखा जा सकेगा। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर में एमपी बीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें। और नो योर रिजल्ट का चयन कर अपना रोल नंबर सबमिट करें।

मैरिट सूची में सतना के होनहार


नाम                               कक्षा                                       स्कूल

शिवम सोनी                   12वीं                                  सरस्वती कृष्ण नगर

सक्षम सोनी                   10वीं                                  सरस्वती हनुमान नगर

शशांक शुक्ला                10वीं                                   सरस्वती कोटर

राधा सोनी                     10वीं                                   सरस्वती कृष्ण नगर

शोभित सोनी                10वीं                                   सरस्वती कृष्ण नगर

शिवांक तिवारी             10वीं                                   सरस्वती विद्यापीठ

राजीव कुशवाहा            10वीं                                      उमा कटहा

आशुतोष त्रिपाठी           10वीं                                   विद्या धाम चित्रकूट

साक्षी मिश्रा                   10वीं                                  महेन्द्र सिंह स्मृति देवमऊ

अमन कुमार पटेल        10वीं                                        विजय कान्वेंट उतैली


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com