किसान विरोधी प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती जारी -- गूर्जर
किसान कलश यात्रा का जवा में हुआ बैंड बाजे से स्वागत जनपद सभागार में हुई सभा कांग्रेस की दिखी गुटबाजी
राहुल तिवारी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ संवाददाता
रीवा (जवा) : मध्यप्रदेश किसान काँग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में किसान कलश यात्रा जवा पहुँची तो स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा किसान नेता रामप्रभाव विश्वकर्मा के नेतृत्व मेजवा चौराहे पर बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। जवा चुराहे से जनपद कार्यालय तक बैंड बाजे के साथ जुलूस के साथ कलश लेकर चल रहे रथ को लाया गया।
जवा जनपद पंचायत सभागार मे शाम 6:00 बजे जुलूस सभा में तब्दील हो गया। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया और कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री मामा शिवराज सिंह सिर्फ किसानों को प्रलोभन देकर लूट रहे है। किसानों के ऊपर गोलियां चलवा रहे हैं । उन्हीं किसानों की आत्मा के शांति के लिए कांग्रेस पूरे मध्यप्रदेश में कलश यात्रा निकाल रही है जिससे किसानों की आत्मा को शांति मिले। अब वक्त आ गया है कि किसान भाई भाजपा सरकार को जवाब दें हम किसान भाइयों से आग्रह करते हैं की ऐसी निकम्मी किसान विरोधी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें ।उन्होंने कहा अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों को समर्थन मूल्य से ज्यादा में गेहूं धान खरीदा जाएगा और किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। भाजपा सरकार बिल्कुल भी किसान के हित में काम नहीं कर रही है गरीब किसानों के यहां 10 से 15000 हज़ार तक का बिल भेज रहे हैं। लाईट जलाएं या ना जलाएं लेकिन बिल देना पड़ रहा है ।इन सब से तंग आकर मध्यप्रदेश के किसान कई जिलों में आत्महत्या तक कर लिए लेकिन भाजपा सरकार कि नींद अभी नहीं खुली इसलिए मैं सिरमौर विधानसभा एवं जवा के किसान भाइयों एवं आम जनमानस से अनुरोध करता हूं कि इस बार भाजपा को हराकर कांग्रेस की सरकार बनाएं और किसानों को कर्जा और आत्महत्या करने से छुटकारा दिलाएं।उन्होंने कहा मध्यप्रदेश का किसान मजदूर व्यापारी युवा सब इस सरकार से आक्रोशित है और उन्ही के आक्रोश से इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
वही पूरे कार्यक्रम में कांग्रेस के सिरमौर विधानसभा के कांग्रेसियों में गुटबाजी सतह पर दिखी। जहाँ जिले के कोई बड़े नेता कलश यात्रा में नहीं शामिल हुए वहीं दल की मर्यादा भी बेपर्दा होती दिखी। देखने में ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस के ही कई नेता प्रदेश अध्यक्ष को यह जताना चाह रहे थे कि यह कार्यक्रम हमारा है हमने जनता इकट्ठा किया है इसी तरह कार्यक्रम में कई नेताओं ने स्वागत के समय खींचातानी भी मचा दी ।ऐसा लग रहा था कि यह मध्यप्रदेश कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं है किसी विशेष व्यक्ति का कार्यक्रम है। कार्यकर्ता अपना-अपना जलवा दिखाने में होड़ मचाए हुए थे ।ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को मंच में जगह नही मिली वो लाचार जनपद के दरवाजे पर टहलते दिखे।गिरीश सिंह को छोड़कर किसी वक्ता ने उनका नाम भी लेना उचित नहीं समझा ।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितों में कमलेश्वर सिंह जनपद अध्यक्ष जवा रमाशंकर सिंह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशित विधानसभा त्योथर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनरेश तिवारी ब्लॉक उपाध्यक्ष कांग्रेस तरूणेन्द्र द्विवेदी चक्रधर सिंह त्रिवेणी सिंह कांग्रेस नेता गिरीश सिंह राम प्रभाव विश्वकर्मा जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बृजेंद्र पांडेय कांग्रेस किसान जिला महामंत्री विजय सिंह उर्फ लाखन सरदार मंगू सिंह नहर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आदि रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ टी पी सिंह ने एवं आभार प्रदर्शन जनपद अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने किया ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com