Pre-Monsoon : भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश, 48 घंटे के अंदर MP में देगा दस्तक
भोपाल। शुक्रवार को भोपाल समेत प्रदेश के कई जिले प्री-मानसून बारिश ने दस्तक दे दी है। इस प्री-मानसून बारिश ने प्रदेशवासियों को ना सिर्फ गर्मी से राहत दिलाई है बल्कि पूरी तरह से तर कर दिया है। हवा की रफ्तार अौर तेज हुई शाम 5 बजे के बाद इसकी रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे हो गई। 8 बड़े पेड़ धराशायी हो गए। बिजली के तार टूटे और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। वही आज सुबह से ही राजधानी भोपाल में मौसम खुशनुमा बना हुआ था, लेकिन उमस ने लोगों को बैचेन कर रखा था, लेकिन दोपहर आते आते झमाझम बारिश ने मन को अंदर तक भीगा दिया। आज भोपाल समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।मौसम विभाग की माने तो हवा का रुख बदलने और नमी बढ़ने की वजह से ये बारिश हुई है। जिसके चलते इस बारिश से तापमान में आंशिक गिरावट आई है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में मौसम का रुख कुछ इसी तरह का रहेगा। 48 घंटे के अदर मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक देगी लेकिन राजधानी में आते आते तीन से चार दिन लग जाएंगें। हालांकि यह खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा तरफ से पहुंच सकता है।दक्षिण-पश्चिम मानसून के 24 घंटे में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा से और आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। अगले 48 से 72 घंटे के दौरान मानसून दक्षिण गुजरात,दक्षिण मप्र,छत्तीसगढ़ के शेष हिस्से को छू सकता है।
हालांकि उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पांच राज्यों में शुक्रवार को प्री मानसून की बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से इन राज्यों में 35 लोगों की मौत हो गई। इनमें बिहार में 11, उत्तर प्रदेश में 11, झारखंड में 9, ओडिशा और मध्य प्रदेश में दो-दो लोग हादसे के शिकार हुए। इधर,मानसून मुंबई में दस्तक दे चुका है। अब यह महाराष्ट्र के अन्य शहरों से होते हुए गुजरात की ओर बढ़ रहा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com