-->

Breaking News

आध्यात्मिक गुरू दादा वासवानी का 99 साल की उम्र में निधन, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक



पुणे : साधु वासवानी मिशन के प्रमुख एवं आध्यात्मिक गुरू दादा जे पी वासवानी का 99 साल की उम्र में आज निधन हो गया। मिशन की एक सदस्य ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उनका निधन हो गया। मिशन की सदस्य ने कहा, “उन्हें पिछले दिनों शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें कल रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी।”

सदस्य ने बताया कि अगले महीने वासवानी का 100 वां जन्मदिन मनाया जाना था जिसके लिए मिशन बड़े समारोह की योजना बना रहा था। दो अगस्त 1918 को पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में जन्मे दादा वासवानी पुणे के एक एनजीओ-साधु वासवानी मिशन के प्रमुख थे। यह संस्था सामाजिक और दान- पुण्य संबंधी कार्य करती है।
    
वासवानी के 99 वें जन्मदिन पर आयोजित समारोह को पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो लिंक के जरिए संबोधित किया था। इस साल मई में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी उनके मिशन पहुंचे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी अक्सर मिशन आते थे।

पीएम मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट कर जताया शोक।आध्यात्मिक जगत के एक समर्पित साधक योगी आदरणीय परम पूज्य दादा वासवानी जी के परलोक गमन पर सादर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ।



दादा जे पी वासवानी जी के अवसान की खबर जानकर दुख हुआ।उन्हें मेरी श्रधांजलि।





आध्यात्मिक जगत के एक समर्पित साधक योगी आदरणीय परम पूज्य दादा वासवानी जी के परलोक गमन पर सादर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे।
।।ॐ शांति शांति शांति।।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com