SATNA NEWS : रेप की घटना बढ़ने के बाद जिले में संचालित स्कूलों में बालिकाओं को यौन दुर्व्यहार के बारे में दी जानकारी
सतना। जिले में महिला व बाल विकास विभाग तथा गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से गुरुवार को यौन दुर्व्यहार के प्रति बालिकाओं को संवेदनशील बनाने के लिए जिले के समस्त विद्यालयों में संचालित अभियान 'गुड टच बैड टच' का चौथे दिन भी आयोजित हुआ। जिसके तहत सतना शहर समेत सभी विकासखंडों के विद्यालयों में कोमल फिल्म का प्रदर्शन किया गया व बालिकाओं को यौन दुर्व्यहार के संबंध में जानकारी दी गई। गुड टच बैड टच कार्यक्रम स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय व्यंकट क्र-1 में आयोजित किया गया, जहॉ प्राचार्य गोपालशरण सिंह चौहान, सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास श्याम किशोर द्विवेदी, बाल संरक्षण अधिकारी अमर सिंह चौहान, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सतना डॉ. श्रीमती शैला तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सतना शहरी क्र. 1 श्वेता जुनेजा एवं विद्यालय का समस्त स्टॉफ व बडी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रही।
कार्यक्रम की पृष्ठ भूमि श्याम किशोर द्विवेदी ने स्पष्ट की। इसके बाद प्रोजेक्टर के माध्यम से कोमल फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही श्वेता जुनेजा ने कोमल फिल्म का विश्लेषण बच्चियों के सामने किया। चाइल्ड लाइन की परामर्शदाता अलका सिंह ने चाइल्ड लाइन के कार्यो की जानकारी दी एवं डॉ. शैला तिवारी ने पाक्सो एक्ट 2012 एवं किस प्रकार जागरूक रहकर इन अपराधों का शिकार होने से बचा जा सकता है, इसकी जानकारी दी। सावित्री सिंह ने बच्चों को यौन दुर्व्यहार से बचाव हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण व आभार प्रदर्शन प्राचार्य गोपालशरण सिंह चौहान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल संरक्षण अधिकारी अमर सिंह द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न विद्यालयों में जैसे बाल सरस्वती उच्चतर माध्यमिक स्कूल अमरपाटन, तक्षशिला पब्लिक स्कूल नागौद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुरेहा नागौद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसिंहपुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमताल मैहर, शिव कॉन्वेन्ट स्कूल एवं स्वामी विवेकानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर, बिहटा हाई स्कूल उचेहरा, शासकीय हाई स्कूल भैंसवार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठी, आदि में भी कोमल फिल्म का प्रदर्शन व पॉस्को एक्ट की जानकारी दी गई।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com