-->

Breaking News

विश्व शांति दिवस पर केंद्रीय विद्यालय में हुआ पौधारोपण वैश्विक शांति के लिए जलवायु नियंत्रण अहम

विश्व शांति दिवस पर केंद्रीय विद्यालय में हुआ पौधारोपण

वैश्विक शांति के लिए जलवायु नियंत्रण अहम

अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा-8770089979
विश्व शांति दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर में  प्राचार्य खेमराज, शिक्षक अनिल, एस॰के॰वर्मा, डॉ आर द्विवेदी, वर्षा रानी, आर॰के॰ साहू जे॰एस॰ मिश्रा समेत केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने पौधारोपण कर वैश्विक शांति एवं समृद्धि के लिए पर्यावरण की महत्ता को निरूपित कर अनुरूप आचरण के लिए समस्त समाज को संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि विश्व शांति दिवस  हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए प्रयास करना और अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों और झगड़ों पर विराम लगाना है। शांति का संदेश दुनिया भर में पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कला, साहित्य, सिनेमा, संगीत और खेल जगत की विश्वविख्यात हस्तियों को शांतिदूत भी नियुक्त किया हुआ है. इस साल विश्व शांति दिवस की थीम ष्क्लाईमेट ऐक्शन फॉर पीसष् है। इस थीम के जरिए दुनिया भर के लोगों को ये संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि शांति बनाए रखने के लिए जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करना सबसे जरूरी है। जलवायु में हो रहा परिवर्तन विश्व की शांति और सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com