-->

Breaking News

समाज में कार्यक्षेत्र में महिलाओं की पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जेंडर समानता अहम - पुलिस उप महानिरीक्षक पी॰एस॰उईके जेंडर सेंसीटाईजेशन इन सोसायटी विषय पर विशेष कार्यशाला सम्पन्न

समाज में कार्यक्षेत्र में महिलाओं की पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जेंडर समानता अहम - पुलिस उप महानिरीक्षक पी॰एस॰उईके

जेंडर सेंसीटाईजेशन इन सोसायटी विषय पर विशेष कार्यशाला सम्पन्न

अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा-8770089979

शासन के जागरूक जनो के सतत रूप के प्रयास के फलस्वरूप आज महिलाओं की सामाजिक पारिवारिक राजनैतिक एवं आर्थिक परिप्रेक्ष्य में सहभागिता में वृद्धि हुई है। आज समाज में एक ऐसे सशक्त वर्ग कि उदय हो चुका है जो यह समझता है महिलाएँ किसी भी कार्य को करने में पुरूषों से कम नही हैं। परंतु अभी भी समाज का एक वर्ग ऐसा है जो इस बात से अभी भी सरोकार नही रखता जो आज की वैश्विक दुनिया में चिंतनीय है। पुलिस उपमहानिरीक्षक शहडोल रेंज पी॰एस॰ उईके स्वसहायता भवन में आयोजित जेंडर सेंसीटाईजेशन इन सोसायटी विषय पर आयोजित विशेष कार्यशाला में उपस्थिति युवतियों एवं छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे। आपने कहा समाज में विभिन्न कार्यक्षेत्रों में पारिवारिक विषयों में महिलाओं की पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु यह आवश्यकहै कि किसी बालिका को महिला को उसके स्त्री होने की वजह से किसी विषमता का सामना नही करना पड़े। उसे पूरी स्वतंत्रता के साथ अपने भविष्य निर्माण हेतु अपनी कार्यक्षमता में वृद्धि के अवसर प्राप्त हों। इस अवसर को उपलब्ध कराना समाज के हर एक व्यक्ति का दायित्व है।
     पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा ने बताया संवैधानिक प्रावधानो के साथ साथ कई विधिक प्रावधान है जो महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा करते हैं उन्हें प्रगति के अनुकूल अवसर उपलब्ध कराने हेतु शासन को संस्थानो को आमजनो को बाध्य करते हैं। आपने कहा सही मायने में जेंडर समानता तब प्राप्त होगी जब समस्त समाज जागरूक होगा एवं इन प्रावधानो की आवश्यकता नगण्य हो जाएगी। ऐसी स्थिति में एक आदर्श समाज कि निर्माण होगा जहाँ समाज का हर व्यक्ति समाज के विकास में सहयोगी होगा भागीदार होगा।
      कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर सीमा अलावा एवं मुंबई से आयी हुईं जेंडर समानता विषय विशेषज्ञ कुसुम त्रिपाठी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं समानता हेतु बने हुए विधिक प्रावधानो एवं अधिकारों की जानकारी दी गयी। आपके द्वारा महिलाओं को अपनी शक्ति पर भरोसा रख प्रगति के विकास के पथ में आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की सहभागिता से लेकर कला संस्कृति राजनीति शिक्षा विज्ञान खेलकूद एवं आर्थिक क्षेत्र समेत विभिन्न विधाओं में विदुषी एवं सफल महिलाओं की उपलब्धियों की जानकारी दी गयी एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महिला दुर्व्यापार के सम्बंध में जागरूक करते हुए सावधानियों की जानकारी देने के साथ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के प्रावधानो की जानकारी दी गयी।
  
  उप निरीक्षक साइबर क्राइम जबलपुर पंकज साहू द्वारा वर्तमान समय में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग एवं विभिन्न अंतरणो में इंटरनेट की बढ़ती हुई उपस्थिति के सम्बंध में सावधानियों एवं सुरक्षा हेतु विधिक प्रावधानो की जानकारी दी गयी। आपने बताया अपनी हर एक जानकारी अपनी उपस्थिति सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर नही करें इसका उपयोग असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा है। कोई भी पोस्ट शेयर करते समय सावधानी रखें। अपने बैंकिंग पासवर्ड या पिन को अनजान व्यक्तियों से साझा न करें।
     
कार्यशाला में डीएफओ एम॰एस॰ भगड़िया, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरोधन सिंह, अपर कलेक्टर बी॰डी॰ सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास मंजुशा शर्मा, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में युवतियाँ एवं छात्राएँ उपस्थित थीं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com