-->

Breaking News

अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी घोषित

अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी घोषित

अनूपपुर/प्रदीप मिश्रा - 8770089979

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी की मंशा के अनुरूप सेवादल को मजबूत बनाने के लिए सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई के दिशा निर्देशन में म0प्र0 कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सतेन्द्र यादव की अनुमति से शहडोल संभाग के प्रभारी विमल पाण्डे, अनूपपुर जिला प्रभारी राकेश भारती लोधी एवं प्रदेश सेवादल प्रशिक्षक डाॅ. एहसान अली अंसारी के मार्गदर्शन में अनूपपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेवादल जौहर अली अंसारी ने अनूपपुर जिले के विधायक बिसाहूलाल सिंह(अनूपपुर), फुन्देलाल सिंह मार्को(पुष्पराजगढ़), सुनील सराफ(विधायक कोतमा) एवं जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्शोपरांत अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों की सूची जारी किया है।

जिसमें तीन जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं नरेश शर्मा(कोतमा कालरी), रमेश प्रसाद चैधरी(अनूपपुर), दोमल सिंह(पुष्पराजगढ़), विजय सोनी को जिला कोषाध्यक्ष, वहीं 5 जिला महामंत्री बनाए गए हैं जिसमें राममणि पटेल(बिजुरी), संजय दुबे(वेंकटनगर), रामखेलावन पाण्डे(श्रमिक नगर बदरा), पुरूषोत्तम लाल कन्नौजिया(पुष्पराजगढ़), मो0 शफीर मंसूरी(कोतमा), जिला मुख्य प्रशिक्षक के पद पर प्यारेलाल सेन(मेड़ियारास), 10 जिला प्रशिक्षक बनाए गए हैं जिसमें दादूराम पटेल(दुलहरा), रामदयाल बंजारा(पुष्पराजगढ़), कन्हैया प्रसाद बैगा(कोतमा), घनश्याम सिंह(अनूपपुर), लखन सिंह (पुष्पराजगढ़), राजेश सिंह(अमलाई), राजेन्द्र वर्मा(मेड़ियारास), के.एस. राठौड़(खाटी पुष्पराजगढ़), अवधेश खरे(जमुना), मनमोहन सिंह राठौर(गोरसी जैतहरी), वहीं 10 जिला सचिव बनाए गए हैं जिसमें ताज मो0 मंसूरी(रामनगर), गेंदा सिंह मरावी(पुष्पराजगढ़), मो0 मुस्तकीम(अनूपपुर), रामसजीवन गौतम(अनूपपुर), नवी अहमद(जमुना कालरी), कमलेश सिंह(मेड़ियारास), रतन सिंह(बिजुरी बैहाटोला), एडवोकेट फूल सिंह राठौर(गोरसी), मो0 जाबिर नियाजी(फुनगा), अमित राठौर(सिवनी जैतहरी), 10 जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं, जिसमें उमेश केवट(चोंड़ी पोंड़ी), राम सिंह परस्ते(डोंगराटोला), प्रदीप मितरा(पयारी), जुगुल किशोर पटेल(दुलहरा), रामसेवक जोगी(कोतमा), टूमन सिंह मरावी(दमेहड़ी), डाॅ. बृजराज जोगी(अनूपपुर), मो0 हसन(कोतमा), स्वरूप सिंह मार्को(फुलकोना), ओमप्रकाश सिंह(खूंटाटोला) आदि एक जिला ध्वज प्रभारी के रूप में तिलकधारी कोल(मेड़ियारास) को नियुक्त किया गया है। 

जिला सूचना एवं समन्वय विभाग का संयोजक मोहन राव(अनूपपुर बस्ती) को जिला सह संयोजक के पद पर 5 लोगों की नियुक्ति की गई है जिसमें रामप्रकाश मिश्रा(अनूपपुर बस्ती), मथुरा नायक(खाटी पुष्पराजगढ़), लमरू सिंह(खम्हरिया), रामगोपाल राठौर(चोरभठी), जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा(पत्रकार बरगवां अमलाई) को बनाया गया है। वहीं 5 सहायक सोशल मीडिया के पद पर विकास पाण्डे(बिजुरी), ओवैदुल रहमान(चिल्हारी), पत्रकार प्रेम अग्रवाल(अनूपपुर), मो0 शब्बीर (मेड़ियारास) एवं सतीश पटेल(अनूपपुर) कुल 50 पदाधिकारियों को जिला कमेटी में जगह दिया गया है। जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल जौहर अली ने बताया है कि उक्त जिला पदाधिकारियों का कार्य विभाजन एवं ब्लाक प्रभारियों की नियुक्तियां शीघ्र ही कर दिया जायेगा वहीं ब्लाक अध्यक्षों एवं महिला विंग तथा सेवादल युवा ब्रिगेट का गठन भी शीघ्र किया जायेगा। उक्त नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र ही जिला मुख्यालय में आयोजित किया जायेगा। 


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com