-->

Breaking News

एहसान अली अंसारी शहडोल जिले के कांग्रेस सेवादल प्रभारी बनाये गये

एहसान अली अंसारी शहडोल जिले के कांग्रेस सेवादल प्रभारी बनाये गये

अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा -8770089979

 आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को सक्रिय व मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सेवादल को सक्रिय व मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया है। कांग्रेस संगठनों का पोस्टमार्टम करना शुरु कर दिया है। सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई को देश के प्रत्येक पोलिंग बूथों में सेवादल का एक मजबूत प्रशिक्षित कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य दिया है। इस दिशा में श्री देसाई द्वारा सेवादल को पूरे देश में तीन प्रारूपों में नया बनाया जा रहा है जिसमें सेवादल प्रमुख मोर्चा संगठन, महिला सेवादल एवं यंग ब्रिगेट युवा सेवादल का गठन प्रत्येक जिले में किया जा रहा है।  म0प्र0 कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सतेन्द्र यादव ने उक्त मिशन को अमली जामा पहनाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में सेवादल के प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसके तहत डाॅ. एहसान अली अंसारी(अनूपपुर) को शहडोल जिले का सेवादल प्रभारी बनाया गया है। ज्ञातव्य है कि श्री अंसारी संयुक्त शहडोल जिले के जिला अध्यक्ष एवं अनूपपुर जिले के सेवादल के अध्यक्ष पद पर लंबे समय से काम कर चुके हैं। उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश सेवादल का पहले ही  प्रशिक्षक बनाया जा चुका था, अब शहडोल संभाग में सेवादल को मजबूत बनाने की जवाबदारी भी सौंपी गई है।  एहसान अली की नियुक्ति पर शहडोल संभाग के नेताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई संप्रेषित किया है।
 जिसमें अनूपपुर के विधायक पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, कोतमा विधायक सुनील सराफ, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नीरज द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश कटारे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहडोल आजाद बहादुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनूपपुर जय प्रकाश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह एवं मयंक त्रिपाठी, उमरिया जिले के प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पूर्व विधायक अजय सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष उमरिया सुश्री ज्ञानवती सिंह, सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष डाॅ. बाल्मीक प्रसाद गुप्ता एवं सूरज पयासी, सेवादल के जिला अध्यक्ष शहडोल राकेश मिश्रा, अनूपपुर के जौहर अली, उमरिया के संतोष सिंह, संदीप यादव, डिण्डौरी के एकलव्य सिंह धुर्वे, गीता सैययाम, जैतपुर से उमा धुर्वे, ध्यान सिंह मार्को के अलावा सेवादल के डाॅ अब्दुल रहीम, अ0 रशीद, डाॅ. हीरामणि सोनी, बाल्मीक द्विवेदी, सुन्दर वर्मन, नरेश कुमार शर्मा, रमेश चैधरी, पुरूषोत्तम लाल, राममणि पटेल, दोमल सिंह, राधा शर्मा, राजेश चतुर्वेदी, मो0 सलीम, मो0 रज्जाक, मो0 रमजान, परमवीर सिंह दुआ, सिद्धार्थ अग्निहोत्री, रामाधार सिंह, रतन सोनी आदि ने बधाई दिया है।

डाॅ. एहसान अली


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com