अमरकंटक नर्मदा महोत्सव हेतु पशुपालन विभाग के शासकीय सेवकों ने दी 1 लाख 51 हजार की सहयोग राशि
अमरकंटक नर्मदा महोत्सव हेतु पशुपालन विभाग के शासकीय सेवकों ने दी 1 लाख 51 हजार की सहयोग राशि
अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा - 8770089979
अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2020 का आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी 2020 तक किया जाना है। इस दौरान धार्मिक गतिविधियों के साथ स्थानीय जनजातीय समूहों की सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र को विश्व स्तर में पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने हेतु यहां की संस्कृति, प्रकृति एवं कला से आमजनों को अवगत कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम में समाजसेवियों, शासकीय सेवकों एवं आमजनों का बढ़-चढ़ कर सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में पशुपालन विभाग के शासकीय सेवकों ने एक दिन का वेतन जिसकी कुल राशि 1 लाख 51 हजार रूपए का चेक अमरकंटक नर्मदा महोत्सव हेतु प्रदान किया। साथ ही ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के शासकीय सेवकों ने 1 लाख 10 हजार, राजस्व विभाग कोतमा के शासकीय सेवकों ने 51 हजार, अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय के शासकीय सेवकों ने 26 हजार एवं श्रम विभाग के शासकीय सेवकों ने 11 हजार रुपए का चेक महोत्सव हेतु प्रदान किया। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने समस्त इच्छुक नागरिकों, समाजसेवियों से अनुरोध किया है कि अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सहयोग करें।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com