-->

Breaking News

छत्तीसगढ़ 13वीं बार बना राष्ट्रीय बास्केटबाल चैम्पियन

रायपुर !   बिहार के पटना में खेली गई 40वीं राष्ट्रीय सबजूनियर बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने रिकार्ड 13वीं बार स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक टीम ने भी स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। छत्तीसगढ़ बास्केटबाल एसोसिएशन के सचिव राजेश पटेल ने बताया कि फाइनल में बालिका टीम ने तमिलनाडु को 79-42 अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस मैच के पहले क्वार्टर में छत्तीसगढ़ ने 66-30 अंक, दूसरे में 47-18, तीसरे क्वार्टर में 66-30 तथा चौथे व अंतिम क्वार्टर में 79-42 अंक बनाए। 

टीम की कप्तान श्रवंति ने 13, महिमा ने 10, गुलब्शा अली ने 26, मनीषा ने 16, विमला एक्का ने 2, अंकु अम्बिलकर ने 2, एन अश्वनी ने 2, निकिता सिंह ने 2, प्रियंका ने 2, अंजना मजूमदार ने 2, अदिति सिंह ने 2, खुशबू असोडिया ने 2 अंक बनाए। राज्य की बालक टीम ने फाइनल में मध्यप्रदेश को 54-49 अंक से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। टीम के बिनोद रजक ने 26, आकाश प्रताप सिंह ने 13, सैफ अली ने 4, सलीम अली ने 4, सोनू सिंह ने 4, ऋषभ जायसवाल ने 4 अंक बनाए। राज्य की जूनियर बालिका टीम ने 13वीं बार तथा बालक टीम ने तीसरी बार विजेता होने का गौरव हासिल किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com