तेज विकास का मॉडल बना छत्तीसगढ़: जेटली
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने अपने सुशासन और बेहतर प्रबंधन के जरिए
छोटे राज्यों के तेज विकास का एक सफल मॉडल देश के सामने रखा है। राज्यसभा
में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना करते हुए कहा
कि जो सबसे कमजोर और सबसे गरीब हैं, सरकारी खजाना सबसे पहले उनके लिए खोला
जाना चाहिए। रमन सरकार ने इसी सिद्धांत पर अमल किया है और हमें उस पर गर्व
है। जांजगीर में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए जेटली ने राज्य
सरकार की नीतियों और कार्यो की जमकर सराहना की। इस कार्यक्रम में
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लगभग 267 करोड़ के 190 निर्माण कार्यो का
लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें करीब 99 करोड़ की लागत से बनने वाले
इंजीनियरिंग कॉलेज भवन और 19 करोड़ की लागत से बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का
भूमिपूजन भी शामिल है।
विशाल जनसभा को मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए श्री
जेटली ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छोटे राज्यों
की प्रगति की जिस अवधारणा के आधार पर छत्तीसग़़ढ का निर्माण किया, उनकी वह
अवधारणा साकार हो रही है। इसका श्रेय डॉ. रमन सिंह के कुशल नेतृत्व को,
उनकी नीतियों और योजनाओं को तथा प्रदेश की मेहनतकश जनता को दिया जाना
चाहिए।जेटली ने नक्सल हिंसा और आतंक की राष्ट्रीय समस्या का उल्लेख करते
हुए कहा कि नक्सली भारत के संसदीय लोकतंत्र के ढांचे को खत्म करना चाहते
हैं। छत्तीसग़ढ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास के मोर्चे पर दृढ़ता से
काम कर रहे हैं, वहीं नक्सल समस्या से निपटने के लिए भी उनके नेतृत्व में
राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है।
जेटली ने कहा कि आज जबकि देश और दुनिया में आर्थिक मंदी का माहौल है,
भारत की विकास दर जो लगभग नौ प्रतिशत होनी चाहिए थी, वह घटकर आधी रह गयी
है, पए की तुलना में डालर की कीमत 65 पए हो गयी है और पूरे देश में कीमतें
आसमान पर हैं, लेकिन इसके बावजूद दूसरी तरफ नए छत्तीसग़़ढ की रमन सरकार है,
जिसने अपने बेहतर प्रबंधन के जरिए प्रदेश की विकास दर को नौ-दस प्रतिशत के
बीच कायम रखा है। हमें रमन सरकार पर गर्व है, जिसने अपने राज्य के गरीबों
के लिए खाद्य सुरक्षा कानून बनाकर केन्द्र सहित देश के अन्य राज्यों को भी
इस दिशा में सोचने की प्रेरणा दी है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित इस
राज्य का यह खाद्य सुरक्षा कानून पूरे देश के लिए एक मॉडल के रूप में देखा
जा रहा है।
छत्तीसगढ़ अब देने वाला राज्य बन गया: सिंह
जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि
छत्तीसगढ़ जो पिछडे़पन, पलायन और भूख से मौतों के लिए जाना जाता था, आज इन
सब समस्याओं से मुक्त होकर तेजी से विकास की राह पर आगे ब़ढ रहा है। देश
के सात राज्यों को छत्तीसगढ़ अनाज की आपूर्ति करता है।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में विगत पांच
वर्षो में जनता की बेहतरी के लिए जो भी कार्य किए हैं, उनका हिसाब देने के
लिए विकास यात्रा के माध्यम से वह जनता के दरबार में जा रहे हैं।
कार्यक्रम में ये हुए शामिल
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, स्वास्थ्य और नगरीय
प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, राजस्व मंत्री और जिले के प्रभारी दयालदास
बघेल, आवास और पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत, संसदीय सचिव ओम प्रकाश राठिया,
विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, लोकसभा सांसद मती कमला पाटले तथा
विभिन्न निगम मण्डलों के अध्यक्ष, पंचायतों और नगरीय निकायों के पदाधिकारी
तथा बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com