गुजरात के वडोदरा में 2 इमारतें ढहीं, सात लोगों की मौत
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में शहरी विकास प्राधिकरण की तीन मंजिला दो
इमारतें गिरने से बुधवार को सात लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ
है जब ज्यादातर लोग घरों में सो रहे थे। इस हादसे के बाद 35 से 40 लोगों के
मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने
हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
मलबे से अब तक सात शवों को निकाला जा चुका है। जबकि दो लोग जिंदा
निकाले गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक माधवनगर में बने ब्लॉक नंबर 10
और 11 धराशायी हुए हैं। एक ब्लॉक में 14 फ्लैट थे। ये ब्लॉक वडोदरा अर्बन
डेवलपमेंट अथॉरिटी के बनाए हुए हैं।
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां पहुंची हुई
हैं। मौके पर राहत कमिश्नर भी रवाना हुए हैं। सेना और एनडीआरएफ की टीमें
बचाव व राहत कार्य में लगी हुई है। घायलों को निकालने का कार्य जारी है और
उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com