-->

Breaking News

लड़की मानसिक रूप से बीमार: आसाराम का बेटा

नई दिल्ली। यौन शोषण में फंसे आसाराम के बेटे नारायण साईं भी अब पिता की भाषा ही बोल रहे हैं। राजकोट में एक सत्संग के दौरान नारायण ने कहा कि जिस लड़की ने आरोप लगाए हैं वो मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसके आरोप गलत हैं। साईं ने कहा कि आसाराम के आश्रम के लोगों ने पहले ही लड़की के घरवालों को बता दिया था कि लड़की की मानसिक अवस्था ठीक नहीं है।

उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आसाराम के मामले पर पुलिस की जांच को लेकर देश के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से मुलाकात की। गहलोत ने अब तक हुई कार्रवाई के बारे में उनको बताया।अशोक गहलोत ने गृह मंत्री को बताया कि कानून अपना काम कर रहा है और आसाराम के खिलाफ निष्पक्षता से जांच चल रही है। गहलोत ने गृह मंत्री को बताया कि ये राज्य सरकार का विषय है। साथ ही भरोसा दिलाया कि पुलिस किसी के दबाव में आकर काम नहीं करेगी। गृहमंत्री ने आसाराम पर राजस्थान सरकार से जानकारी मांगी थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com