-->

Breaking News

भारत 'ए' के सामने जीत के लिए 307 रन का लक्ष्य

प्रिटोरिया। भारत 'ए' के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका 'ए' ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। तीसरे दिन सोमवार का खेल समाप्त होने से कुछ समय पहले उसने 166/5 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और भारत 'ए' के सामने जीत के लिए 307 रन का लक्ष्य रखा। दिन का खेल समाप्त होने से पहले भारत ने चार ओवर में सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का विकेट गंवा कर तीन रन बना लिए थे।
इससे पहले सुबह 145/6 से आगे खेलने उतरी भारत 'ए' की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई, जिससे मेजबान टीम 140 रन की बड़ी बढ़त हासिल करने में सफल रहा। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से स्पिनर बेरान हेड्रिक्स ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके। भारतीय बल्लेबाज परवेज रसूल ने कुछ आकर्षक शॉट जमाए और 32 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के आखिरी तीन बल्लेबाज केवल नौ रन जोड़कर चलते बने।
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने दूसरी पारी की धीमी शुरुआत की। चायकाल तक उसने 58 रन पर दो विकेट गंवा दिए। ये दोनों विकेट भारत 'ए' के बायें हाथ के स्पिनर शहबाज नदीम ने झटके। इसके बाद डीन एल्गर (62) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूती दी और जस्टिीन ओनटोंग ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर अपनी टीम की बढ़त को और बड़ा किया। वह 32 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की सहायता से 35 रन बनाकर नदीम का शिकार हुए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com